फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gujarat government will sign MoU with American company micron to establish plant

Gujarat: अमेरिकी कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी गुजरात सरकार, 20 हजार नई नौकरियों का होगा सृजन

Wed, 28 Jun 2023 03:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 28 Jun 2023 03:30 AM IST
सार

माइक्रोन प्लांट को केंद्र सरकार के मॉडिफाइड असेंबली टेस्टिंग, मार्केटिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग स्कीम (एटीएमपी) के तहत मंजूरी मिली है। योजना के तहत, अमेरिकी कंपनी को केंद्र से 50 प्रतिशत और राज्य सरकार से 20 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Gujarat government will sign MoU with American company micron to establish plant
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात सरकार अमेरिकी कम्प्यूटर स्टोरेज चिपमेकर माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रही है। समझौते के तहत कंपनी अहमदाबाद जिले के साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण केंद्र की स्थापना करेगी।

विज्ञापन

2 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश
गुजरात सरकार ने समझौते के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार शाम गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे। 22 जून को कंपनी ने इस संबंध में घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि हम गुजरात में एक सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण संयंत्र स्थापित करेंगे। इसके तहत हम राज्य में कुल 2.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे।

विज्ञापन

केंद्र सरकार देगी वित्तीय सहायता
माइक्रोन प्लांट को केंद्र सरकार के मॉडिफाइड असेंबली टेस्टिंग, मार्केटिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग स्कीम (एटीएमपी) के तहत मंजूरी मिली है। योजना के तहत, अमेरिकी कंपनी को केंद्र से 50 प्रतिशत और राज्य सरकार से 20 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। माइक्रोन द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए बयान के अनुसार, गुजरात में नई परियोजना का निर्माण 2023 में शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में पांच लाख वर्ग फुट की नियोजित क्लीनरूम शामिल है, जो 2024 के आखिर तक शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई नौकरियों का होगा सृजन
माइक्रोन ने कहा था कि अगले कुछ सालों में प्लांट पांच हजार नई प्रत्यक्ष नौकरी और 15 हजार सामुदायिक नौकरियों का सृजन करेगा। प्लांट में डीआरएएम और एनएएनएडी का निर्माण किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय मांगों को पूरा किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed