फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST reduction to help AC makers gain ground, prices to go down by up to Rs 2,500

GST: जीएसटी में सुधार से एसी की कीमतें ₹2500 तक घट सकती हैं; पर अगस्त में खरीदारी थमने की आशंका, जानें क्यों

Mon, 18 Aug 2025 02:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

एयर कंडीशनर्स पर जीएसटी स्लैब को मौजूदा 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के सरकार के प्रस्ताव से उपकरण निर्माताओं को त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इससे विभिन्न मॉडलों के एसी की कीमत 1,500 रुपये से 2,500 रुपये तक कम हो जाएगी। इस बारे में कारोबारियों का क्या कहना है, आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
GST reduction to help AC makers gain ground, prices to go down by up to Rs 2,500
inverter AC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर कंडीशनर्स पर जीएसटी स्लैब को मौजूदा 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के सरकार के प्रस्ताव से उपकरण निर्माताओं को त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इससे विभिन्न मॉडलों के  एयर कंडीशनरों की कीमत 1,500 रुपये से 2,500 रुपये तक कम हो जाएगी।

विज्ञापन

आयकर और रेपो रेट में कटौती से कीमतों में नरमी

इसके अलावा, सरकार की ओर से हाल ही में आयकर में कटौती और रेपो दर में संशोधन के बाद कीमतों में नरमी देखी गई है। इस परिस्थिति में न केवल एसी की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि प्रीमियमीकरण में भी मदद मिलेगी और लोग बिजली बचाने वाले मॉडल खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


जीएसटी में सुधारों के तहत 32 इंच से अधिक की टीवी स्क्रीन पर जीएसटी स्लैब को भी मौजूदा 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने से भी बाजार को मदद मिलेगी। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने इसे एक "शानदार कदम" बताते हुए सरकार से इन बदलावों को शीघ्र लागू करने को कहा है, क्योंकि लोगों ने रूम एयर कंडीशनर की खरीद रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी सुधार लागू होने से पहले अगस्त में एसी की बिक्री थमने की उम्मीद

त्यागराजन ने कहा, "अब अगस्त में कोई भी आरएसी (रूम एसी) नहीं खरीदेगा, सितंबर या एक अक्तूबर तक इंतजार करेगा। तो, इस बीच क्या होगा। डीलर नहीं खरीदेंगे और ग्राहक नहीं खरीदेंगे।" ग्राहकों को मिलने वाले मूल्य लाभ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने पर लगभग 10 प्रतिशत तक का लाभ उपभोक्ताओं को होगा, क्योंकि जीएसटी अंतिम मूल्य पर लगाया जाता है।


पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि उद्योग को ऊर्जा कुशल उत्पादों पर लगभग 12 प्रतिशत जीएसटी और शेष पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने की उम्मीद है। 
हालांकि, "ऐसी स्थिति में जहां एसी और अन्य उपकरणों पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाता है, बाजार में कीमतों में सीधे तौर पर 6 से 7 प्रतिशत की कमी आएगी, क्योंकि सामान्यतः जीएसटी आधार मूल्य पर लगाया जाता है। इसलिए, यह अभूतपूर्व है।"

कंपनियों का अनुमान- जीएसटी स्लैब में प्रस्तावित कटौती से उपभोग को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि इससे मॉडल के आधार पर अंतिम उपभोक्ता के लिए एसी की कीमत में 1,500 से 2,500 रुपये तक की कमी आएगी। इसी प्रकार, गोदरेज अप्लायंसेज ने कहा कि कर स्लैब में प्रस्तावित कटौती से उपभोग को बढ़ावा देने और उपकरणों की मांग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के बिजनेस हेड और ईवीपी (एप्लायंसेज बिजनेस) कमल नंदी ने कहा, "भारत में एसी की पहुंच अभी भी 9 से 10 फीसदी के निचले स्तर पर है। इसलिए, एसी पर जीएसटी को 28 से घटाकर 18 फीसदी करने से इसे आम लोगों के लिए अधिक किफायती बनाने और कई भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।"

जीएसटी में सुधार से त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने का अनुमान

नंदी के अनुसार, वर्तमान में कमरे के एसी पर 28 प्रतिशत कर लगता है, और रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव जैसे अन्य उपकरणों पर पहले से ही 18 प्रतिशत जीएसटी है। कई वैश्विक ब्रांडों के लाइसेंस रखने वाली टीवी निर्माण कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा कि इससे घरेलू बाजार में उपभोक्तावाद बढ़ेगा और त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, "ब्रांड में साल-दर-साल 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा सकती है, यह 32 इंच से अधिक के एसी और स्मार्ट टीवी के लिए एक शानदार वापसी है, जिन दोनों पर 28 प्रतिशत कर लगाया गया था।" हालांकि, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को 32 इंच के स्मार्ट टीवी को 5 प्रतिशत के दायरे में लाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, जो एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि इस खंड में 38 प्रतिशत हिस्सा असंगठित क्षेत्र से आता है।



बेमौसम बारिश और मानसून के समय से पहले आगमन से जून तिमाही में रूम-एयर कंडीशनिंग (आरएसी) कारोबार से जुड़ी सूचीबद्ध कंपनियों के राजस्व पर 34 प्रतिशत तक असर पड़ा है। वोल्टास, ब्लू स्टार और हैवेल्स सहित सूचीबद्ध कंपनियों ने नवीनतम जून तिमाही में आवास आरएसी कारोबार में अपने खंड राजस्व में 13 प्रतिशत से 34 प्रतिशत के बीच गिरावट दर्ज की है, जिससे उनके राजस्व और मार्जिन पर भी अल्पकालिक दबाव बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed