फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst officers to do mock purchase, surprise raids for checking anti profiteering

जीएसटी में मुनाफाखोरी पड़ेगी भारी, अफसर मारेंगे दुकान-फैक्ट्री में छापा

Mon, 24 Jun 2019 05:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 24 Jun 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
gst officers to do mock purchase, surprise raids for checking anti profiteering
जीएसटी - फोटो : SELF

अगर किसी कारोबारी या फिर दुकानदार ने जीएसटी में मुनाफाखोरी की तो फिर उसको अधिकारी सबूतों के साथ में पकड़ेंगे। जीएसटी अधिकारी ग्राहक बनकर दुकानों और फैक्ट्री में जाकर के इस बारे में पता लगाएंगे। मुनाफाखोरी का सबूत मिलने पर उक्त दुकानदार या फिर कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन

बिल करेंगे चेक

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी अधिकारी अपने क्षेत्र के 20 बड़े बीटूबी सप्लायर्स की पहचान करेंगे। इन सप्लायर्स की इनवॉयस की जांच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि कर की दरों में कटौती का लाभ आगे दिया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा कमिश्नर को अपने क्षेत्र में मुनाफाखोरी रोधी विशेष सेल बनाने की भी अनुमति होगी। 

विज्ञापन

दर्ज होगा मुकदमा

जीएसटी अधिकारी को अगर लगा कि टैक्स ज्यादा वसूला जा रहा है, या फिर स्लैब घटने के बाद इसका फायदा ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है, तो फिर अधिकारी ऐसे दुकानदार या फिर कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे। जीएसटी अधिकारी कीमतों में बदलाव, टैक्स क्रेडिट की उपलब्धता, मॉक परचेज, एमआरपी स्टिकर की जांच आदि डाटा जुटाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनाफाखोरी भी चोरी की तरह

अधिकारियों की माने तो मुनाफाखोरी भी एक तरह से चोरी है। कई बार टैक्स स्लैब में कमी के बाद इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं देशभर में फर्जी ई-इनवॉयस की वजह से भी सरकार को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed