फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST evasion will be stopped from the documents deposited with IT and Corporate Ministry

GST: आईटी व कॉरपोरेट मंत्रालय के पास जमा कागजात से रोकी जाएगी जीएसटी चोरी

Mon, 20 Mar 2023 04:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 04:49 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ मिलकर कंपनियों के तिमाही और वार्षिक आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि क्या कोई जीएसटी चोरी हो रही है।

विज्ञापन
GST evasion will be stopped from the documents deposited with IT and Corporate Ministry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विभाग कर चोरी के लिए अब नए तरीके अपनाएगा। कर आधार को बढ़ाने और जीएसटी देनदारी चुकाई जा रही है या नहीं, इसका पता लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग जल्द ही कंपनियों और पेशेवरों के आयकर रिटर्न (आईटीआर) और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जमा दस्तावेजों का विश्लेषण शुरू करेगा।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने रविवार को बताया, हम आयकर विभाग के पास उपलब्ध सूचनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे। यह उन संस्थाओं पर होगा, जिन्हें छूट नहीं मिली है और जिन्हें जीएसटी में पंजीकरण करने और मासिक या तिमाही रिटर्न दाखिल करने की जरूरत है। जीएसटी कानून का पालन नहीं करने वाली संस्थाओं से इसकी वजह पूछी जाएगी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ मिलकर कंपनियों के तिमाही और वार्षिक आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि क्या कोई जीएसटी चोरी हो रही है। पहले चरण में आयकर विभाग और जीएसटी आंकड़ों का मिलान होगा। इसके बाद एमसीए के आंकड़ों से इसका मिलान किया जाएगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक चोरी के 13,492 मामले
चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक कुल 13,492 जीएसटी चोरी के मामले मिले थे। एक साल पहले यह 12,574 और 2020-21 में यह 12,596 था। जुलाई, 2017 से फरवरी, 2023 के कुल 3.08 लाख करोड़ रुपये के मामलों का पता लगा है। जबकि 1,402 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर विभाग जोखिम भरे करदाताओं की पहचान करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed