फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Council Meeting Updates: GST on footwear, apparels priced at Rs 2,500 cut to 5 pc

GST: 2500 रुपये तक के जूते-चप्पल और परिधानों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किया गया, परिषद से मंजूरी मिलने की खबर

Wed, 03 Sep 2025 06:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बुधवार को शुरू हुई 56वीं बैठक के दौरान 2500 रुपये तक के जूते-चप्पल और परिधानों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
GST Council Meeting Updates: GST on footwear, apparels priced at Rs 2,500 cut to 5 pc
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

जीएसटी परिषद 2,500 रुपये तक के जूते और परिधानों पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत करने को मंजूरी दे सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वर्तमान में, 1,000 रुपये तक के जूते और परिधानों पर 5 प्रतिशत कर लगता है। इस सीमा से अधिक पर 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में राज्य के वित्त मंत्रियों की उपस्थिति में 5 प्रतिशत स्लैब में जूते और परिधान के लिए सीमा को 1,000 रुपये प्रति पीस से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति पीस करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जीएसटी परिषद ने बुधवार को 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करने तथा अधिकांश वस्तुओं को इन स्लैब से हटाकर क्रमशः 5 और 18 प्रतिशत के स्लैब में लाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed