{"_id":"60b2aa268ebc3e2beb7faae3","slug":"gst-council-constituted-ministers-group-to-decide-on-the-rates-of-covid-19-relief-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से जुड़े सामान पर जीएसटी से छूट को आठ सदस्यीय मंत्री समूह गठित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोविड से जुड़े सामान पर जीएसटी से छूट को आठ सदस्यीय मंत्री समूह गठित
Sun, 30 May 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 May 2021 02:25 AM IST
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि यह पैनल वैक्सीन और मेडिकल सप्लाई पर टैक्स की दरों को लेकर फैसला करेगा। यह पैनल 8 जून को अपनी रिपोर्ट काउंसिल को देगा।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना से जुड़े आवश्यक सामानों पर कर छूट को लेकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा की अगुवाई में 8 सदस्यीय मंत्रियों के पैनल का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
जीएसटी काउंसिल की शुक्रवार को हुई 43वीं बैठक में कोविड से जुड़े सामानों पर टैक्स छूट को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया था। बैठक में इस मुद्दे को लेकर 8 सदस्यों वाला पैनल बनाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
इस समूह में शामिल अन्य मंत्रियों में उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गोवा के परिवहन मंत्री मुवीन गोडिन्हो, केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल, ओड़िशा के वित्तमंत्री निरंजन पुजारी, तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव शामिल हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में घरेलू स्तर पर बनाई जा रही कोविड वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा है। वहीं कोविड से जुड़ी दवाओं और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पर 12 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है।
विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों समेत आम लोग कोविड से जुड़ी दवाओं और अन्य उपकरणों पर जीएसटी दरों में कमी करने की मांग कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्रियों के पैनल की सिफारिशों का एक अन्य कमेटी परीक्षण करेगी।
