फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collections rise 10.3 pc to Rs 1.82 lakh cr in Jul

GST: जुलाई में जीएसटी संग्रह 10.3% बढ़कर 1.82 लाख करोड़ पर पहुंचा, आंकड़े जारी

Thu, 01 Aug 2024 07:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Aug 2024 07:53 PM IST
सार

July GST Collections: आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में घरेलू गतिविधियों से जीएसटी का सकल राजस्व जुलाई में 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व 14.2 प्रतिशत बढ़कर 48,039 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
GST collections rise 10.3 pc to Rs 1.82 lakh cr in Jul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश का सकल वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में जीएसटी का कुल रिफंड 16,283 करोड़ रुपये रहा। रिफंड के बाद शुद्ध वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का आंकड़ा 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में घरेलू गतिविधियों से जीएसटी का सकल राजस्व जुलाई में 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व 14.2 प्रतिशत बढ़कर 48,039 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


जीएसटी राजस्व अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed