{"_id":"5dbc0a148ebc3e01506f0b68","slug":"gst-collection-remains-below-one-lakh-crore-in-october-declines-by-5-29-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में एक लाख करोड़ से कम रहा जीएसटी संग्रह, 5.29 फीसदी की आई गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अक्तूबर में एक लाख करोड़ से कम रहा जीएसटी संग्रह, 5.29 फीसदी की आई गिरावट
Fri, 01 Nov 2019 04:25 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : SELF
त्योहारी सीजन में मांग रहने के बावजूद अक्तूबर महीने में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ से कम रहा। पिछले महीने की तुलना में यह 5.29 फीसदी कम रहा। अक्तूबर माह में केंद्र व राज्य सरकारों को कुल 95,380 करोड़ का राजस्व जीएसटी से प्राप्त हुआ। यह लगातार तीसरी बार है, जब जीएसटी संग्रह में कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
सितंबर माह में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा था। केंद्रीय जीएसटी मद में 17582 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ, जबकि सितंबर में यह 16630 करोड़ रुपये था। वहीं एसजीएसटी मद में 23674 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में 46517 करोड़ रुपये और सेस से 7607 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। इसके अलावा आयातित वस्तुओं से 21446 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।Ministry of Finance: Cess is Rs 7,607 crores (including Rs 774 crores collected on imports). The total number of GSTR 3B Returns filed for the month of September up to 31st October, 2019 is Rs. 73.83 lakhs. https://t.co/iegur3f2Uq
— ANI (@ANI) November 1, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
इस बात से साफ संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, क्योंकि उम्मीद थी कि सरकार को त्योहारी सीजन में अच्छी खासी आमदनी जीएसटी संग्रह से होगी।