फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst collection down for second consecutive month, was below one lakh crore rupees

लगातार दूसरे महीने गिरा जीएसटी का संग्रह, एक लाख करोड़ से रहा नीचे

Tue, 01 Oct 2019 05:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 01 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
gst collection down for second consecutive month, was below one lakh crore rupees

गिरती अर्थव्यवस्था के बीच अगस्त के बाद सितंबर माह में जीएसटी का संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम रहा। यह लगातार दूसरे माह है, जब जीएसटी का कलेक्शन गिरा है। प्रमुख सेक्टर में छाई सुस्ती के कारण यह असर देखने को मिला है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर माह में जीएसटी का कुल संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन

इन मद में इतना हुआ संग्रह

कुल संग्रह में से अगर बात करें तो सीजीएसटी में 16,630 करोड़ रुपये, एसजीएसटी में 22,598 करोड़ रुपये, आईजीएसटी में 40,069 करोड़ रुपये और सेस से 7,620 करोड़ रुपये का कुल संग्रह हुआ है। 

विज्ञापन

साल दर साल आधार पर दो फीसदी गिरावट

जीएसटी संग्रह में साल दर साल आधार पर 2.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल-सितंबर 2019 आयात पर होने वाली कमाई में कमी देखने को मिली और यह केवल 4.9 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना किया सेटलमेंट

केंद्र सरकार ने सीजीएसटी में 21,131 करोड़ रुपये और 15,121 करोड़ रुपये एसजीएसटी से सेटलमेंट किया है। सेटलमेंट के बाद सितंबर माह में केंद्र और राज्य सरकारों को सीजीएसटी से 37,761 करोड़ रुपये और एसजीएसटी से 37,719 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इससे पहले अप्रैल, मई और जुलाई में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed