फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Bachat Utsav This year Navratri will be cheaper vegetable prices decline lower GST effect less expenses

GST Bachat Utsav: सस्ता होगा इस साल का नवरात्र व्रत, सब्जियों के दाम घटेंगे और जीएसटी कम होने से खर्च घटेगा

Sun, 21 Sep 2025 06:18 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Sep 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
GST Bachat Utsav This year Navratri will be cheaper vegetable prices decline lower GST effect less expenses
जीएसटी दरों में कटौती से इस साल नवरात्र के दौरान कम खर्च की आशा (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
इस बार नवरात्रों में व्रत रखने वालों को जेब कम ढीली करनी पड़ेगी। इस समय बाजार में सब्जियां काफी सस्ती हैं और व्रत के दौरान भी सब्जियों की कीमतों में अधिक उछाल की संभावना नहीं है। इसके साथ-साथ जीएसटी दरों के कम होने के कारण व्रत में खाए जाने वाले पदार्थों की कीमतें भी काबू में रहेंगी। यानी इस नवरात्रि में व्रत रखना भक्तों के लिए कम खर्चीला साबित होने वाला है। 
विज्ञापन


व्रत के दौरान व्रत रखने वाले लोग आलू, टमाटर, लौकी, सीताफल और पालक जैसी सब्जियों का खूब उपयोग करते हैं। व्रत को देखते हुए हर बार आलू के दामों में नवरात्रों के पहले अचानक तेजी आ जाती थी। लेकिन इस बार पर्याप्त पैदावार और सही आवक बनी रहने के कारण अच्छी क्वालिटी का चिप्सोना  आलू अभी भी खुदरा बाजार में 20-25 रुपये किलो के बीच उपलब्ध है। बेहतर क्वालिटी के आलू की कीमतें भी 30 रुपये किलो से अधिक नहीं हैं। इससे व्रत रखने वालों को राहत मिली है। 
विज्ञापन


टमाटर ने भी इस बार व्रतों के दौरान अपना तेज रुख नहीं दिखाया है। इस बार हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के बाद भी दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी से लेकर आजादपुर सब्जी की फल-सब्जी मंडी में टमाटर की आवक कम नहीं हुई। आवक कम न होने के कारण त्योहारी सीजन आ जाने के बाद भी टमाटर के दाम अब तक नहीं बढ़े हैं। आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर सब्जियां सस्ती
टमाटर अभी भी खुदरा बाजार में 40-50 रुपये किलो मिल रहा है तो लौकी-सीताफल जैसी सब्जियां भी 40-50 रुपये किलो के बीच उपलब्ध हैं। व्रत में सबसे प्रमुख तौर पर खाया जाने वाला आलू भी 20-25 रुपये किलो है। खीरा 30-40 रुपये प्रति किलो के बीच उपलब्ध है। नींबू 80 से 100 रुपये और धनिया भी 150 से 200 रूपये प्रति किलो के बीच उपलब्ध है। यानी भक्तों के व्रत पर फिलहाल महंगाई की ज्यादा मार नहीं पड़ने जा रही है। 


जीएसटी दरों में कमी का यहां भी मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर खाने पीने की नॉन ब्रांडेड वस्तुओं को शून्य दर की कैटेगरी में ला दिया है, वहीं ब्रांडेड खाद्य पदार्थों को भी पांच प्रतिशत की सामान्य दरों में ला दिया गया है। इससे व्रत के दौरान खाए जाने वाले पैकेट बंद चिप्स या नमकीन की कीमतें भी कम रहने वाली हैं। इसका लाभ भी आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed