{"_id":"66d26393ccf2b6719309ed44","slug":"growth-rate-of-eight-basic-industries-slowed-down-to-6-percent-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Growth: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 6.1 फीसदी, CEA बोले- चुनावों के कारण रफ्तार धीमी हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Growth: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 6.1 फीसदी, CEA बोले- चुनावों के कारण रफ्तार धीमी हुई
Sat, 31 Aug 2024 05:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:58 AM IST
सार
जुलाई में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1 फीसदी रह गई है। वहीं मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि विकास की रफ्तार मजबूत है। लेकिन सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के कारण वृद्धि सुस्त हो गई।
विज्ञापन
जीडीपी में वृद्धि से अर्थशास्त्री उत्साहित
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट से जुलाई में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1 फीसदी रह गई है। हालांकि, यह मासिक आधार पर जून के 5.1 फीसदी से ज्यादा है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई, 2023 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट व बिजली क्षेत्र का उत्पादन 8.5 फीसदी की दर से बढ़ा था। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कच्चे तेल के उत्पादन में 2.9 फीसदी और प्राकृतिक गैस में 1.3 फीसदी गिरावट रही। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 6.1 फीसदी बढ़ा है।
चुनावों के कारण आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट: सीईए
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा, विकास की रफ्तार मजबूत है। पहली तिमाही में वृद्धि दर इसलिए घटी, क्योंकि लोकसभा चुनाव सात चरणों में चला था। जून तिमाही में सकल स्थिर पूंजी निर्माण वास्तविक रूप से जीडीपी का 34.8 फीसदी रहा। यह दर्शाता है कि निजी निवेश अपनी भूमिका निभा रहा है। मानसून में अच्छी प्रगति हुई है। कॉरपोरेट और बैंकों का बही-खाता अच्छी स्थिति में हैं।
‘आंकेड़े हमारे अनुमान के मुताबिक हैं’
इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री मनोरंजन शर्मा कहते हैं, "ये आंकड़े पूरी तरह से हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, हमने अपना ध्यान सार्वजनिक डोमेन में रखा है। हमने 6.8% का पूर्वानुमान दिया था और ये आंकड़े 6.7% पर आ गए हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत वार्षिक आधार पर लगातार 7% की जीडीपी वृद्धि दर्ज करने में सक्षम होगा तो देश मजबूत स्थिति में होगा।