फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Grofers Online get Grocery Delivery in 15 minutes in 10 cities including Delhi Mumbai Noida Jaipur Lucknow

ग्रोफर्स: अब सिर्फ 15 मिनट में घर पहुंचेगा ग्रोसरी का सामान, इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

Wed, 18 Aug 2021 04:17 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 04:17 PM IST
सार

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी फर्म ग्रोफर्स ने 15 मिनट के अंदर डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। 

विज्ञापन
Grofers Online get Grocery Delivery in 15 minutes in 10 cities including Delhi Mumbai Noida Jaipur Lucknow
ग्रोफर्स - फोटो : FACEBOOK: @Grofers

विस्तार

कोरोना काल में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग की ओर काफी आकर्षित हुए हैं। महामारी के दौरान लोग ग्रोसरी का सामान भी बाजार के बजाय घर पर ही मंगवाने लगे हैं। यदि आप भी ग्रोसरी सामान की ऑनलाइन खरीदारी करने जा रहे हैं, तो ये खबर बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रोफर्स ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आपको सिर्फ 15 मिनट में ही ग्रोसरी का सामान डिलीवर हो जाएगा। 

विज्ञापन


10 प्रमुख शहरों में शुरू हुई सुविधा
15 मिनट में ग्रोसरी के सामान की डिलीवरी की सुविधा देश के 10 प्रमुख शहरों से शुरू हो गई है। इन प्रमुख शहरों में दिल्ली, मुंबई, नोएडा, जयपुर, लखनऊ, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, गुरुग्राम और गाजियाबाद शामिल हैं। सॉफ्टबैंक द्वारा प्रमोटेड कंपनी ग्रोफर्स ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई पार्टनर्स के साथ साझेदारी की है। ऐसे में कंपनी को भरोसा है कि अगले 45 दिनों तक ज्यादातर ग्राहकों को 15 मिनट तक ही डिलीवरी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी। कंपनी ने कहा कि हम डिलीवरी के समय को कम करना चाहते है। यदि आपके शहर में अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हुई है, तो आने वाले दिनों में इसे शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रोफर्स और हैंड्स ऑन ट्रेड्स में 9.3 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी जोमैटो
13 अगस्त को ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जोमैटो लिमिटेड के एक प्रस्तावित संयोजन को अनुमति दे दी थी। इसके तहत जोमैटो लिमिटेड को ग्रोफर्स इंडिया और हैंड्स ऑन ट्रेड्स प्राइवेट लिमिटेड, दोनों में से करीब 9.3 फीसदी की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed