फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to re-allocate Go First's Haj flights to IndiGo, two Saudi carriers

Go First Row: गो फर्स्ट संकट का असर, हज से जुड़े 10 उड़ानों का संचालन इंडिगो व दो सऊदी एयरलाइंस को सौंपा गया

Thu, 11 May 2023 09:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 May 2023 09:42 PM IST
सार

Go First Row: एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि गो फर्स्ट देश के विभिन्न शहरों ने हज यात्रा के लिए 10 उड़ानों का संचालन करने वाला था और अब उन उड़ानों का संचालन इंडिगो और दो सऊदी विमानन कंपनी सऊदी और फ्लाईडील की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
Govt to re-allocate Go First's Haj flights to IndiGo, two Saudi carriers
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने संकटग्रस्त गो फर्स्ट की ओर से 10 भारतीय शहरों से संचालित की जाने वाली उड़ानों को इंडिगो और सऊदी अरब के दो एयरलाइंस को आवंटित करने का फैसला किया है। यह निर्णय नकदी की कमी से जूझ रहे गो फर्स्ट के परिचालन से जुड़ी अनिश्चितताओं को देखते हुए लिया गया है। तीन मई से गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द  हैं।

विज्ञापन

गो फर्स्ट संकट को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए बजट एयरलाइन की याचिका को भी स्वीकार कर लिया है। गो फर्स्ट संकट को देखते हुए चर्चा के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हज यात्रा के लिए उन उड़ानों को फिर से आवंटित करने का फैसला किया है, जिसे गो फर्स्ट की ओर से संचालित किया जाना था। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि गो फर्स्ट देश के विभिन्न शहरों ने हज यात्रा के लिए 10 उड़ानों का संचालन करने वाला था और अब उन उड़ानों का संचालन इंडिगो और दो सऊदी विमानन कंपनी सऊदी और फ्लाईडील की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed