{"_id":"576aa79f4f1c1b8c26b47da0","slug":"govt-to-disclose-rbi-governor-s-name-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने घोषित हो सकता है रिजर्व बैंक के नए गवर्नर का नाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अगले महीने घोषित हो सकता है रिजर्व बैंक के नए गवर्नर का नाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
अारबीअाई
भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के नाम की घोषणा अगले महीने की शुरूआत में हो सकती है। केन्द्रीय बैंक के वर्तमान गवर्नर द्वारा पदत्याग करने की घोषणा के बाद से ही इस पद के नए दावेदारों के कयास लगने शुरू हो गए हैं, लेकिन अधिकारी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब नए गवर्नर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगले महीने की शुरूआत में इस बारे में घोषणा हो सकती है। उनके मुताबिक ,रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर तक है। इसलिए नए गवर्नर के नाम की घोषणा करने की कोई जल्दबाजी नहीं है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आगामी जुलाई तक नए गवर्नर के नाम की घोषणा हो सकती है, ताकि उन्हें राजन के साथ कुछ दिन तक काम सीखने का मौका मिल जाए। रघुराम राजन की नियुक्ति के समय भी ऐसा ही हुआ था और उन्होंने पूर्व गवर्नर के साथ कुछ दिन तक काम किया था।
विज्ञापन