फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to convert 400 unused airorts into SEZ

400 खाली पड़े हवाई अड्डों को सेज में बदलेगी सरकार!

Thu, 23 Jun 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Govt to convert 400 unused airorts into SEZ
ख्‍ााली पड़ा हवाई अड्डा

केंद्र सरकार कुछ इस्तेमाल न किए जा रहे हवाई अड्डों को विशेष आर्थिक क्षेत्र में बदलने पर विचार कर रही है। वहां एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनियां अपने जहाज को पार्क कर संभावित ग्राहकों को दिखा सकेंगी। नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि इसके अलावा, सरकार घरेलू उड्डयन क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाने के लिए एयरक्राफ्ट को लीज पर देने की लागत कम करने की संभावनाएं तलाशेगी।

विज्ञापन


15 जून को जारी की गई नई उड्डयन नीति में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने और लीजिंग की लागत कम करने की बात कही गई है। इससे इस पहल में मदद मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरक्राफ्ट की पार्किग के मकसद के लिए इस्तेमाल में न लाए जा रहे हवाई अड्डों का उपयोग करने की संभावनाओं पर विचार करेगी। इसके अलावा यहां प्लेन को तोड़ने के लिए एयरोड्रोम्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। देश में लगभग 400 ऐसे हवाई अड्डे और हवाई पट्टियां हैं जिनका मौजूदा समय में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसी से मिला और उन्होंने कहा कि हमारे देश में तमाम हवाई अड्डे हैं। क्या हमारे लिए उनमें से कुछ को विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में घोषित करना और दो चीजों के लिए अनुमति देना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर की लीजिंग कंपनियां आएं और अपने एयरक्राफ्ट को पार्क करें। हम पानी के जहाज को तोड़ने के लिए अच्छा कर रहे हैं और वे कह रहे थे कि क्या हम हवाई जहाज को तोड़ने में कुछ कर सकते हैं? इन विचारों को उत्साहजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र को जोखिम रहित बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।


उन्होंने सतर्कता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हालांकि भारतीय उड्डयन क्षेत्र की ग्रोथ शानदार है लेकिन यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि उड्डयन क्षेत्र ग्रोथ कर्व से आगे रहे। उनके अनुसार, उड्डयन क्षेत्र में ग्रोथ से जुड़ी कई चुनौतियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed