{"_id":"57a0df064f1c1be84f2b8c57","slug":"govt-to-change-motor-vehicle-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर वाहन कानून में होगा संशोधन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
मोटर वाहन कानून में होगा संशोधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों और रेडियो टैक्सी कंपनियों को विनियमित करने, यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ाने और मोटर वाहन से संबंधित कई अन्य मसलों को हल करने के लिए सरकार मोटर वाहन कानून, 1988 में संशोधन करने जा रही है।
विज्ञापन
इससे संबंधित प्रस्ताव बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में आ सकता है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में ड्राफ्ट कैबिनेट नोट पहले ही सर्कुलेट कर दिया गया है, लेकिन इस पर कुछ और जानकारी मांग ली गई थी। इस बारे में अतिरिक्त जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि बुधवार की बैठक में इसे शामिल कर लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सरकार तेजी से इसलिए काम कर रही है, ताकि इस संशोधन को संसद के चालू मानसून सत्र में ही पारित कराया जा सके।
विज्ञापन