फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to borrow Rs 6.77 lakh crore in October-March period of current fiscal: FinMin

FinMin: वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही के लिए ₹6.77 लाख करोड़ उधार लेने की योजना, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

Fri, 26 Sep 2025 06:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

FinMin: सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 में ₹6.77 लाख करोड़ उधार लेने की योजना बनाई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Govt to borrow Rs 6.77 lakh crore in October-March period of current fiscal: FinMin
वित्त मंत्रालय (फाइल फोट) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 6.77 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी। इससे चालू वित्त वर्ष के लिए कुल उधारी में 10,000 करोड़ रुपये की कमी आएगी। वित्त मंत्रालय ने अपने एक बयान में यह बताया है।

विज्ञापन


2025-26 के बजट में सरकार ने 14.82 लाख करोड़ रुपये की सकल उधारी की योजना बनाई थी। हालांकि, पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 5,000 करोड़ रुपये कम उधार लिए हैं और दूसरी छमाही (अक्तूबर-मार्च) के अनुमानों में भी इतनी ही कमी की गई है। इस तरह, चालू वित्त वर्ष मेंए कुल उधारी 14.72 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही (वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही) में दिनांकित प्रतिभूतियों के माध्यम से 6.77 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की योजना बनाई है, जिसमें सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (एसजीआरबी) जारी करने के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली छमाही में सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की योजना बनाई थी, जिसमें से उसने 7.95 लाख करोड़ रुपये उधार लिए।

6.77 लाख करोड़ रुपये का सकल बाजार उधार 6 मार्च, 2026 तक 22 साप्ताहिक नीलामियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष के लिए कुल सकल उधारी अब 14.72 लाख करोड़ रुपये है। यह प्रारंभिक अनुमान से थोड़ा कम है।


ठाकुर ने कहा, "सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।" सरकार का लक्ष्य राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच के अंतर) को वित्त वर्ष 2026 में सकल घरेलू उत्पाद के 4.4 प्रतिशत तक लाना है, जो वित्त वर्ष 2025 में 4.8 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed