{"_id":"61a4de141dc4b01f656e0ea2","slug":"govt-sells-central-electronics-to-nandal-finance-and-leasing-for-rs-210-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disinvestment of Central Electronics LTD : सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि. को नंदल फाइनेंस को 210 करोड़ में बेचा, केंद्र का बड़ा फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Disinvestment of Central Electronics LTD : सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि. को नंदल फाइनेंस को 210 करोड़ में बेचा, केंद्र का बड़ा फैसला
Mon, 29 Nov 2021 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:35 PM IST
सार
Disinvestment of Central Electronics LTD : एयर इंडिया के बाद केंद्र सरकार का यह दूसरा बड़ा विनिवेश का फैसला है। सीईएल को खरीदने के लिए नंदल फाइनेंस ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी। उसे 100 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी।
विज्ञापन
विनिवेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने सोमवार को विनिवेश कार्यक्रम के तहत बड़ा कदम उठाते हुए सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (CEL) को 210 करोड़ रुपये में नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग को बेचने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एयर इंडिया के बाद केंद्र सरकार का यह दूसरा बड़ा विनिवेश का फैसला है। सीईएल को खरीदने के लिए नंदल फाइनेंस ने सबसे बड़ी बोली लगाई। उसे 100 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी।
विज्ञापन
सीईएल के विक्रय को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (ccel) की रणनीतिक विनिवेश के गठित उच्चाधिकार प्राप्त वैकल्पिक प्रणाली (AM) ने मंजूरी दी। इसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
सीईएल, केंद्रीय विज्ञान व औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के अधीन केंद्रीय सरकारी उपक्रम है। नंदल फाइनेंस ने इसके शतप्रतिशत अंश खरीदने के लिए 210 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
सीईएल की खरीदी के लिए नंदल फाइनेंस के अलावा जेपीएम इंडस्ट्रीज लि. ने भी बोली लगाई थी।
जेपीएम की बोली 190 करोड़ रुपये की थी। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नंदल फाइनेंस की बोली आरक्षित मूल्य से ज्यादा की होने के कारण मंजूर कर ली गई।