फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt's fiscal deficit rises to 39.3 pc of annual target in first half of FY24

Fiscal Deficit: अप्रैल-सितंबर छमाही में वित्तीय घाटा बढ़कर सात लाख करोड़ के पार पहुंचा, पूंजीगत व्यय भी बढ़ा

Tue, 31 Oct 2023 05:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 31 Oct 2023 05:01 PM IST
सार

Fiscal Deficit: आंकड़ों के अनुसार देश का वित्तीय घाटा FY के लक्ष्य के 39.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पूरे वित्त वर्ष के लिए वित्तीय घाटे का लक्ष्य 17.87 लाख करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022 के अप्रैल-सितंबर के दौरान FY23 के लिए वित्तीय घाटा 37.3% था।

विज्ञापन
Govt's fiscal deficit rises to 39.3 pc of annual target in first half of FY24
देश का वित्तीय घाटा बढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल-सितंबर छमाही में देश के वित्तीय घाटा में इजाफा हुआ है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने तक देश का वित्तीय घाटा बढ़कर 7.02 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, अप्रैल-अगस्त के दौरान 6.43 लाख करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


वित्तीय घाटा लक्ष्य के 39.3 प्रतिशत पर पहुंचा
आंकड़ों के अनुसार देश का वित्तीय घाटा FY के लक्ष्य के 39.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पूरे वित्त वर्ष के लिए वित्तीय घाटे का लक्ष्य 17.87 लाख करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022 के अप्रैल-सितंबर के दौरान FY23 के लिए वित्तीय घाटा 37.3% था।
विज्ञापन


सितंबर में देश का पूंजीगत व्यय भी बढ़ा
सितंबर में कैपेक्स (Capital Expenditure) यानी पूंजीगत व्यय भी बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 4.9 लाख करोड़ रुपये या 10 लाख करोड़ रुपये के बजटीय स्तर का 49% पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान अवधिक में कैपेक्स का स्तर 45.7% था।  इस वर्ष के बजट में पूंजीगत व्यय का लक्ष्य पिछले वर्ष के मुकाबले 35% अधिक तय किया गया था, जो वित्त वर्ष 2023 के 7.5 लाख करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 10 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed