फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt releases truncated April WPI inflation data reports deflation in fuel power basket

अप्रैल में थोक महंगाई दर में गिरावट, इन चीजोंं की कीमतों में आई कमी

Thu, 14 May 2020 03:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 May 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Govt releases truncated April WPI inflation data reports deflation in fuel power basket
सांकेतिक तस्वीर

सरकार ने गुरुवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी कर दिए। सरकार ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से आंकड़ों का पूरी तरह से संग्रहण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी
ईंधन, ऊर्जा और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी की वजह से अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.79 फीसदी रही। मार्च में यह आंकड़ा 3.72 फीसदी था। अप्रैल माह में फ्यूल व पावर बास्केट में 10.12 फीसदी की कमी आई है। पिछले माह यह 1.76 फीसदी थी।
विज्ञापन


सीमित आंकड़े ही जुटाए जा सके
सरकार ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है इसलिए आंकड़ों का पूरी तरह से संग्रहण नहीं हो पाया है। अभी तक सीमित आंकड़े ही जुटाए जा सके हैं। मालूम हो कि मुद्रास्फीति की दर के लिए आंकड़े प्रति सप्ताह जुटाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमित आंकड़ों के अनुसार, फलों में कीमतों में 1.69 फीसदी की गिरावट आई है। अप्रैल में प्राथमिक वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति दर 0.79 फीसदी रही है। ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में 10.20 फीसदी की गिरावट आई। आलोच्य माह में मोटे अनाज की थोक कीमतों में 2.74 फीसदी, धान 1.40 फीसदी, गेहूं 7.26 फीसदी, दाल 12.31 फीसदी, साग-सब्जी 2.22 फीसदी, आलू 69.40 फीसदी, प्याज 73.52 फीसदी और अंडा, मांस व मछली 5.87 फीसदी की वृद्धि हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed