फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt promises to keep name of blackmoney holder hide from officers

खुलकर दें ब्लैकमनी की जानकारी, अधिकारी भी नहीं जान सकेंगे आपका नाम

Fri, 16 Sep 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Govt promises to keep name of blackmoney holder hide from officers
अायकर

सरकार ने एक बार फिर कहा है कि आय घोषणा योजना में कालेधन का खुलासा करने के लिए दिए गए आखिरी मौके के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा काले धन से संबंधित दी जाने वाली जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, योजना के अंतर्गत दी जाने वाली जानकारी की गोपनीयता पर जताई जा रही चिंता को लेकर एक बार फिर यह कहा जा रहा है कि वैध खुलासे में प्राप्त जानकारी गोपनीय है और इसे साझा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर, बंगलूरू (सीआईटी, सीपीसी) के आयकर आयुक्त के समक्ष किए गए खुलासे को उस क्षेत्र के प्रिंसिपल कमिश्नर/कमिश्नर से भी साझा नहीं किया जाएगा और योजना के तहत किए गए भुगतान की जानकारी उस क्षेत्र के अधिकारियों को नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह क्षेत्र के प्रिसिंपल कमिश्नर या कमिश्नर के समक्ष किया गया खुलासा विभाग के अंदर या बाहर के किसी अधिकारी के साथ साझा नहीं किया जाएगा। यहां तक कि उस क्षेत्र के असेसिंग अधिकारी भी इससे अनजान रहेंगे।

आधी रात तक खुले रहेंगे आयकर दफ्तर

Govt promises to keep name of blackmoney holder hide from officers
रुपए

सरकार ने महत्वाकांक्षी आय घोषणा योजना में कालेधन की ज्‍यादा से ज्यादा सूचना इकट्ठा करने की ठानी है। अपने इस उद्देश्य पूर्ति के लिए सरकार ने आयकर विभाग को तीस सितंबर को सभी दफ्तर आधी रात तक खुले रखने का निर्देष दिया है।

गौरतलब है कि आगामी सितंबर को इस योजना का अंतिम दिन है।

प्रधानमंत्री मोदी और वित्तमंत्री जेटली पहले ही कह चुके हैं कि तीस सितंबर के बाद जिस भी करदाता के पास कालेधन की सूचना मिलेगी उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed