फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt launches 7th round of coal auctions, puts 106 mines on sale

Coal Auction: कोयला खदानों की नीलामी का सातवां चरण शुरू; 106 कोल ब्लॉक्स की होगी बिक्री, जानें विवरण

Wed, 29 Mar 2023 08:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

Coal Auction: नीलामी के इस दौर की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोयले को काला सोना माना जाता है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हमारी ऊर्जा खपत बढ़ी है और यह बढ़ती रहेगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए हमें आज से ही प्रयास शुरू करने होंगे।

विज्ञापन
Govt launches 7th round of coal auctions, puts 106 mines on sale
Coal Block Allocation

विस्तार

केंद्र ने बुधवार को कोयला ब्लॉकों के वाणिज्यिक खनन के लिए नीलामी का सातवां चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत 106 खदानों को बिक्री पर रखा गया है। सातवें दौर में बिक्री पर रखे गए इन ब्लॉकों में से 61 का आंशिक रूप से अन्वेषण किया गया है और 45 खानों का पूरी तरह से अन्वेषण किया गया है। नीलामी के नवीनतम दौर में 95 गैर-कोकिंग कोयला खदानों, 10 लिग्नाइट खदानों और एक कोकिंग कोयला खदान की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन


नीलामी के इस दौर की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोयले को काला सोना माना जाता है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हमारी ऊर्जा खपत बढ़ी है और यह बढ़ती रहेगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए हमें आज से ही प्रयास शुरू करने होंगे।
विज्ञापन


कोयला मंत्री बोले- खदानों से जल्दी उत्पादन शुरू करने वाली कंपनियों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ मौजूद केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन देगी जो खदानों से जल्द उत्पादन शुरू करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला अगले 40-50 वर्षों तक उपयोग में बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला मंत्रालय के अनुसार, खानों का विवरण, नीलामी की शर्तें और समय सीमा एमएसटीसी नीलामी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है। यह नीलामी राजस्व हिस्सेदारी के प्रतिशत के आधार पर दो चरणों की पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।


जोशी ने यह भी कहा कि छठी किस्त के दौरान नीलाम की गई 29 कोयला खानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर समारोह भी आज आयोजित किया गया। मंत्री ने कहा, "अब तक 6 किस्तों में, 87 ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है, जिसकी 220 मीट्रिक टन की पीआरसी (पीक रेटेड क्षमता) है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, अंबुजा सीमेंट्स और जिंदल पावर जैसी कंपनियां छठे दौर की नीलामी में सफल बोलीदाताओं में शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed