फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt keenly looking into the H1B Visa row with IT Companies

H1B वीजा पर अमेरिकी रुख से चिंता में पड़े वाणिज्य और आईटी मंत्रालय

Fri, 10 Feb 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Govt keenly looking into the H1B Visa row with IT Companies

एच1बी वीजा पर अमेरिकी सरकार के रुख को देखते हुए भारतीय आईटी कंपनियों के पक्ष में वाणिज्य से लेकर इलेक्ट्रॉनिकी व आईटी मंत्रालय तक ने कमर कस ली है। ये सभी मंत्रालय विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं और इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय से बातचीत करने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन


गत बृहस्पतिवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से आईटी कंपनियों के नुमाइंदे के साथ नैसकॉम व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीजा मसले को लेकर बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


बैठक में आईटी कंपनियों से यह जानकारी ली गई कि वह अमेरिका सरकार की वीजा नीति से निपटने के लिए क्या नीति अपना रहे हैं। 

भारतीय कंपनियों के काम पर पड़ सकता असर

Govt keenly looking into the H1B Visa row with IT Companies

वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही यह कह चुकी है कि वीजा नीति की वजह से अमेरिका में काम करने वाली भारतीय कंपनियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अमेरिका में काम करने वाली भारतीय आईटी कंपनियां अमेरिका की 500 से अधिक कंपनियों को अपनी सेवाएं देती हैं और अमेरिकी सरकार को ये भारतीय कंपनियां 20 लाख डॉलर का टैक्स देती है और इन कंपनियों ने वहां 4 लाख लोगों को नौकरी दे रखी है।

उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से अमेरिकी शासन को भारत की चिंता से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed