फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt declines to cut excise duty on gold

नहीं सस्ता होगा सोना, सरकार ने आयात शुल्क घटाने से किया इंकार

Sat, 03 Dec 2016 01:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Govt declines to cut excise duty on gold
सोना

सरकार फिलहाल सोने के आयात पर लगने वाले शुल्क को कम करने के पक्ष में नहीं है। जेम्स व ज्वेलरी निर्यातकों ने सरकार से सोने के आयात शुल्क को कम करने की मांग की थी ताकि उनकी लागत कम हो सके। वर्तमान में सोने के आयात पर 10 फीसदी का शुल्क है।

विज्ञापन


निर्यातक इस शुल्क को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सोने पर लगने वाले आयात शुल्क को कम करने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्टूबर में पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले सोने के आयात में 108 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत सोने का आयात करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 में भारत ने 650 टन सोने का आयात किया था। फिलहाल भारत में सोने की कीमत नरम रुख के साथ प्रति 10 ग्राम 29,000 रुपये के आसपास चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed