फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt approves 61 proposals of over Rs 19000 crore under PLI scheme for textiles

पीएलआई योजना: 61 आवेदनों को सरकार की मंजूरी, 19000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
सार

पीएलआई योजना के तहत सरकार ने विभिन्न कंपनियों के 61 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इससे 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है।इससे अनुमानित कारोबार 1,84,917 करोड़ रुपये का होगा, जबकि 2,40,134 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


 

विज्ञापन
Govt approves 61 proposals of over Rs 19000 crore under PLI scheme for textiles
textile industry

विस्तार

सरकार ने गुरुवार को कहा कि कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत विभिन्न कंपनियों के 61 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इससे 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कपड़ा सचिव यू पी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना के तहत कुल 67 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसमें 61 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। जिन आवेदनों को मंजूरी दी गयी है, उनसे 19,077 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। इससे अनुमानित कारोबार 1,84,917 करोड़ रुपये का होगा, जबकि 2,40,134 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


सरकार ने देश की विनिर्माण क्षमता और निर्यात को बढ़ाने को लेकर पांच साल से अधिक समय में 10,683 करोड़ रुपये के वित्तीय व्यय की मंजूरी के साथ मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) कपड़े, एमएमएफ परिधान, तकनीकी वस्त्र समेत कपड़ा क्षेत्र के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। सिंह ने बताया कि 67 आवेदनों में से 15 पहले चरण के तहत और 52 दूसरे चरण के अंतर्गत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed