फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government working on measure to boost slowdown in economy, says finance minister

आयकर के स्लैब में हो सकती है कमी, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

Sat, 07 Dec 2019 01:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 07 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
government working on measure to boost slowdown in economy, says finance minister
निर्मला सीतारमण - फोटो : Twitter

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसको लेकर के जल्द ही कुछ बड़े एलान किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


दूसरी तिमाही में विकास दर छह साल के निचले स्तर (4.5 फीसदी) पहुंच गई है। यह पहली तिमाही में पांच फीसदी रही थी। वित्त मंत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अगस्त और सितंबर माह में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई एलान किए थे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वित्त मंत्री ने संकेत दिया कि आगामी बजट में केंद्र सरकार आयकर स्लैब की दरों में कटौती कर सकती है, ताकि लोगों के खर्च करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा पास में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एलान के बाद सरकारी बैंकों ने करीब पांच लाख करोड़ का लोन दो महीने में बांटा था। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके अलावा विनिर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि पर भी खर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे सरकार को उम्मीद है कि मांग बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। 
 
हम एक प्रत्यक्ष तरीका अपना रहे हैं और बुनियादी संरचना पर खर्च करने का तरीका भी अपना रहे हैं, जो अंतत: मुख्य उद्योगों और श्रम आदि तक पहुंचता है। यह पूछे जाने पर कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्या और उपायों की घोषणा की जाएगी? इसके जवाब में सीतारमण ने कहा, ‘सरकार कई उपायों पर काम कर रही है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में करों की संरचना पर फैसला जीएसटी परिषद को करना है। अंतत: करों को और तार्किक होना ही है।’


बता दें कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर साढ़े छह साल के निचले स्तर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जबकि पहली तिमाही में विकास दर 5 फीसदी रही थी। इसको लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed