{"_id":"6521f8d0b8431551ca0c7667","slug":"government-will-give-diwali-gift-of-interest-subsidy-on-home-loan-discount-possible-on-loans-up-to-rs-50-lakh-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Home Loans: आवास ऋण पर ब्याज सब्सिडी का दिवाली तोहफा देगी सरकार, 50 लाख तक के कर्ज पर छूट संभव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Home Loans: आवास ऋण पर ब्याज सब्सिडी का दिवाली तोहफा देगी सरकार, 50 लाख तक के कर्ज पर छूट संभव
Sun, 08 Oct 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:03 AM IST
सार
पीएम मोदी ने खासतौर पर गरीबों, निम्न मध्य वर्ग व मध्य वर्ग से जुड़ी घोषणाओं को पूरा करने के संदर्भ में हुई तैयारियों का जायजा लिया। पीएम को बताया गया, ब्याज सब्सिडी योजना को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इसी हफ्ते आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
EMI
- फोटो : Social
विस्तार
मोदी सरकार दिवाली से पहले शहरी गरीबों और मध्य वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आवास ऋण पर ब्याज सब्सिडी योजना का तोहफा देगी। यह सब्सिडी योजना 60,000 करोड़ रुपये की होगी। इसके तहत 50 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर प्रतिवर्ष 3 से 6 फीसदी तक ब्याज में छूट मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणाएं लागू करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में योजना का अंतिम खाका तैयार किया गया।
बैठक में पीएम मोदी ने खासतौर पर गरीबों, निम्न मध्य वर्ग व मध्य वर्ग से जुड़ी घोषणाओं को पूरा करने के संदर्भ में हुई तैयारियों का जायजा लिया। पीएम को बताया गया, ब्याज सब्सिडी योजना को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इसी हफ्ते आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। पीएम ने इस दौरान घरों में सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने संबंधी घोषणा से जुड़ी योजना की भी समीक्षा की। उन्हें बताया कि योजना के लिए भी नीति बना ली गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बैठक के संदर्भ में कहा, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणाओं को लागू करने की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की है। इसमें गरीब व मध्य वर्ग को घर मुहैया कराने संबंधी घोषणा पूरी करने की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में घरों में सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने संबंधी घोषणा को अमल में लाने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
यह है योजना
योजना 2028 तक लागू रहेगी। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से अलग लागू किया जाएगा। इसके तहत 50 लाख तक के लोन पर तीन से छह फीसदी तक ब्याज पर छूट मिलेगी। सब्सिडी की रकम सीधे बैंक खाते में डाली जाएगी।