फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government wants to make india a 10 trillion dollar economy

नामुमकिन को किया मुमकिन, भारत को बनाना है 10 खरब डॉलर की इकोनॉमीः मोदी

Sat, 23 Feb 2019 11:43 AM IST
अल्पना शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
government wants to make india a 10 trillion dollar economy

नया भारत बनाने के जोर के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भारत को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर काम कर रही है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमने 2014 के बाद से व्यापार करने के लिए देशवासियों के सहयोग से कई नामुमकिन कामों को मुमकिन करके दिखाया। 

विज्ञापन

सुधरी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कहा जाता था कि भारत की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग को सुधारना नामुमकिन है, लेकिन आज भारत देश की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ग्लोबल कंपिटिटीव इंडेक्स में भारत 2013 में 65वें स्थान पर था, जो 2017 पर 14वें स्थान पर पहुंच गया।  भारत की करीब-करीब सभी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और सूचकांकों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। 

विज्ञापन

कम हुई महंगाई, घट गया व्यापार घाटा

मोदी ने कहा कि इन साढे़ चार सालों में महंगाई दर से लेकर व्यापार घाटा और चालू खाता घाटा काफी कम हो गया है। यह इसलिए क्योंकि सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी है। पहले कि सरकारें केवल भ्रष्टाचार पर ध्यान देती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में औसत विकास दर 5 फीसदी हुआ करती थी और महंगाई औसतन 10 फीसदी हुआ करती थी। लेकिन 2014-19 में औसत विकास दर 7 प्रतिशत रही, वहीं महंगाई दर भी 4.5 फीसदी से भी कम हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद से पहली बार औसत विकास इतनी ज्यादा और औसत महंगाई इतनी कम होगी। ऐसी परिस्थिति अब तक के किसी भी सरकार के मुकाबले पहली बार बनी है।

भारत है व्यापार राष्ट्र

मोदी ने कहा कि भारत एक व्यापार करने वाला राष्ट्र है, न कि राजनीति करने वाला या फिर सैन्य राष्ट्र है। 130 करोड़ की आबादी ही इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed