{"_id":"6090e6b18ebc3e80d15187c2","slug":"government-waived-igst-on-import-of-covid-related-relief-material-donated-from-outside-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: दान में मिली आयातित कोविड राहत सामग्री पर नहीं लगेगा IGST, 30 जून तक मिली छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: दान में मिली आयातित कोविड राहत सामग्री पर नहीं लगेगा IGST, 30 जून तक मिली छूट
Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
सार
सरकार ने दान स्वरूप या बिना लागत के प्राप्त आयातित कोविड संबंधित राहत सामग्रियों पर एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से 30 जून तक छूट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इस स्थिति से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। देश में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। ऐसे में सरकार ने दान स्वरूप या बिना लागत के प्राप्त आयातित कोविड संबंधित राहत सामग्रियों पर एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से 30 जून तक छूट देने की घोषणा की है। इस पहल से परमार्थ संगठनों समेत अन्य संस्थानों द्वारा ऐसे आयातित सामानों के लिए सीमा शुल्क विभाग से मंजूरी मिलने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार को भारत से बाहर के कई परमार्थ संगठनों, कॉरपोरेट इकाइयों और अन्य संगठनों/इकाइयों से देश में मुफ्त वितरण के लिए आयातित, दान स्वरूप या बिना लागत के प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्रियों पर आईजीएसटी से छूट के अनुरोध मिले थे। यह छूट उन वस्तुओं पर भी मिलेगी, जो अब तक सीमा शुल्क बंदरगाहों पर मंजूरी नहीं मिलने के कारण पड़ी हुई है।
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, राजस्व सचिव तरुण बजाज और अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन अजीत कुमार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से बात की और कोविड राहत सामग्रियों पर सीमा शुल्क तथा आईजीएसटी से छूट देने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इन उत्पादों पर पहले ही मिल रही है छूट
उल्लेखनीय है कि सरकार पहले ही रेमडेसिविर इंजेक्शन और उसमें उपयोग होने वाले मुख्य रसायन (एपीआई), चिकित्सा स्तर के ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, क्रायोजेनिक ट्रांसपोर्ट टैंक तथा कोविड टीकों जैसे सामानों के आयात पर सीमा शुल्क से छूट की घोषणा कर चुकी है।
राहत सामग्रियों के मुफ्त वितरण के लिए आईजीएसटी छूट राज्य सरकारों द्वारा नियुक्त नोडल प्राधिकरण, अधिकृत इकाई, राहत एजेंसी या सांविधिक निकाय की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यह निर्णय किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 3,57,229 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,449 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया है। सोमवार की तुलना में आज कोरोना के नए मरीजों में मामूली गिरावट आई है। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 3.68 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले थे और 3,417 लोगों की मौत हुई थी।