फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to buy new cars for all departments to ease slump in auto sector

ऑटो सेक्टर को राहत देगी सरकार, मंत्रालय-विभागों के लिए खरीदी जाएंगी नई गाड़ियां

Fri, 23 Aug 2019 07:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 23 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
government to buy new cars for all departments to ease slump in auto sector

ऑटो सेक्टर में छाई मंदी को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा एलान किया है। अब सरकार खुद ही गाड़ियों को खरीदेगी और पुरानी गाड़ियां सरकारी विभागों से हटाएगी। बिक्री कारोबार में आई सुस्ती से जूझ रहे वाहन उद्योग को राहत देने के लिए सरकार ने शुक्रवार को कई उपायों की घोषणा की। 

विज्ञापन


सरकार ने सरकारी विभागों द्वारा वाहनों की खरीद पर लगी रोक को हटा दिया है। साथ ही आज से लेकर मार्च, 2020 तक खरीदे गए वाहनों पर 15 प्रतिशत के अतिरिक्त अवमूल्यन की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन

नए वाहन खरीद सकेंगे विभाग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मार्च, 2020 तक खरीदे गए भारत चरण- चार वाहनों को उनकी पंजीकरण की पूरी अवधि तक चलाया जा सकेगा। केंद्र सरकार के विभागों द्वारा पुराने वाहनों के बदले नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक हटाएगा। इसके अलावा मांग प्रोत्साहन के लिए पुराने वाहनों को कबाड़ करने की नीति भी लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा पेट्रोल, डीजल वाहनों का पंजीकरण

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बिजली चालित वाहनों के साथ साथ पेट्रोल, डीजल जैसे ईंधन (आईसीवी) से चलने वाले वाहनों का पंजीकरण जारी रहेगा। सरकार सहायक उपकरणों-कलपुर्जों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। इनमें निर्यात के लिए बैटरियां भी शामिल हैं। 

15 फीसदी अतिरिक्त डेपरिसिएशन

साथ ही सरकार ने आज (शुक्रवार) से लेकर मार्च, 2020 तक खरीदे गए सभी वाहनों पर 15 फीसदी अतिरिक्त डेपरिसिएशन की अनुमति देने का फैसला किया है। इससे यह 30 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एकबारगी पंजीकरण शुल्क में संशोधन को जून, 2020 तक टाल दिया गया है। 

सुस्ती से जूझ रहा है वाहन उद्योग

वाहन उद्योग लगातार सुस्ती से जूझ रहा है। उद्योग सरकार से प्रोत्साहन पैकेज की मांग करता रहा है। इसमें वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती भी शामिल हैं। अब करीब एक साल से वाहन उद्योग की बिक्री का आंकड़ा लगातार नीचे आ रहा है। 

12 फीसदी घटी वाहनों की बिक्री

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून में सभी श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 12.35 फीसदी घटकर 60,85,406 इकाई रह गई। इससे पिछले साल समान अवधि में यह 69,42,742 इकाई रही थी। 

तीन माह में दो लाख लोगों की छंटनी

फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) का दावा है कि पिछले तीन माह के दौरान सुस्ती की वजह से इस क्षेत्र में करीब दो लाख लोगों की छंटनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed