फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government tells Chinese handset companies to get Indian equity partners

Reports: सरकार की चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों को दो टूक- भारतीय अधिकारी नियुक्त करें, टैक्स चोरी न करें

Tue, 13 Jun 2023 12:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

Govt Instructions to Chinese Companies: सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों को कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने और भारत में करों की चोरी नहीं करने का भी निर्देश दिया है। इस बारे में श्याओमी, ओप्पो, रियलमी और वीवो सहित अन्य चीनी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Government tells Chinese handset companies to get Indian equity partners
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों को निर्देश - फोटो : istock

विस्तार

चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं को कथित तौर पर सरकार द्वारा अपने स्थानीय परिचालन में भारतीय इक्विटी भागीदारों को शामिल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, कंपनियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) जैसी प्रमुख भूमिकाओं में भारतीय अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है, मीडिया रिपोर्ट्स में उन अधिकारियों के हवाले से यह बात कही गई है जिन्होंने उन बैठकों में भाग लिया था, जिसमें कंपनियों को इस बारे में बताया गया था।

विज्ञापन


इन अधिकारियों के अनुसार, चायनीज कंपनियों को भारतीय अनुबंध निर्माताओं को नियुक्त करने, भारतीय व्यवसायों के साथ संयुक्त उद्यमों के माध्यम से स्थानीय विनिर्माण को घटक स्तर तक बढ़ाने, देश से निर्यात का विस्तार करने और स्थानीय वितरक रखने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों को कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने और भारत में करों की चोरी नहीं करने का भी निर्देश दिया है। इस बारे में श्याओमी, ओप्पो, रियलमी और वीवो सहित चीनी कंपनियों के साथ-साथ इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की ओर से हाल ही में आयोजित बैठकों में सूचित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed