फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government Tax Collection reduced by more than 22 percent in second quarter

अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह

Wed, 16 Sep 2020 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
government Tax Collection reduced by more than 22 percent in second quarter
टैक्स - फोटो : pixabay

आयकर विभाग के एक सूत्र के मुताबिक दूसरी तिमाही के लिए अग्रिम कर संग्रह सहित केंद्र सरकार का कुल कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 15 सितंबर तक 2,53,532.3 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 22.5 फीसदी कम है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के मुंबई क्षेत्र के एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष में 15 सितंबर 2019 तक कुल कर संग्रह 3,27,320.2 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा अभी अंतिम नहीं है क्योंकि बैंक दिन के अंत तक इसमें बदलाव कर सकते हैं। जून में खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल कर संग्रह 31 फीसदी घट गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान अग्रिम कर संग्रह में 76 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देश भर में लागू किए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते यह गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राज्य उधार लेने के विकल्पों के खिलाफ: वित्त राज्यमंत्री
कुछ राज्यों ने जीएसटी राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र की प्रस्तावित उधार योजना पर आपत्ति जताई है। उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वे दोनों विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करें। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। 

केंद्र ने पिछले महीने अंत में राज्यों को दो विकल्प दिए हैं कि वे रिजर्व बैंक की विशेष 'विंडो' सुविधा से 97,000 करोड़ रुपये उधार लें या बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपये का कर्ज जुटायें। ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, 'कुछ राज्यों ने प्रस्तावित दोनों विकल्पों को लेकर आपत्ति जताई है। उनसे दोनों में से एक विकल्प का उपयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है।' 


एक अलग प्रश्न के उत्तर में, ठाकुर ने कहा कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का बकाया मुआवजा, अप्रैल-जुलाई अवधि में 1,51,365 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed