फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government soon to curb import of crude oil to check rising prices

पेट्रोल डीजल की हो सकती है देश भर में किल्लत, सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम

Mon, 24 Sep 2018 11:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
government soon to curb import of crude oil to check rising prices
petrol

पेट्रोल डीजल की देश भर में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कीमतों में बढ़ोतरी रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक बड़ा ऐलान करने जा रही है। इस ऐलान से देश भर में पेट्रोल डीजल की किल्लत हो सकती है, जिससे देश भर में हाहाकार मच सकता है।

विज्ञापन


यह है बड़ी वजह

केंद्र सरकार की तरफ से जो इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है उसमें डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आना। अब सरकार कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करने का मन बना रही है। भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयात करने वाला देश है, क्योंकि यहां पर पेट्रोल डीजल की खपत भी सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार का काफी पैसा कच्चे तेल को खरीदने में खर्च होता है। अभी सरकार इसको खरीदने के लिए डॉलर में भुगतान करती है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार भी कम हो रहा है। अगले साल होने वाले चुनावों के चलते सरकार पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर किसी तरह की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर को हुई बैठक

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 15 सितंबर को इसी मुद्दे को लेकर के तेल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, जिसमें संभावित तरीकों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इन तरीकों में थोड़े दिनों के लिए कच्चे तेल को खरीदना बंद किया जाएगा, ताकि केंद्र सरकार का बोझ थोड़ा कम हो।

आपको होगा यह नुकसान

government soon to curb import of crude oil to check rising prices

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे के बाद भी इसकी मांग में किसी तरह की कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खरीदने वालों की लाइन हमेशा की तरह अभी भी उतनी है। अगर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति में कटौती की जाती है, तो फिर इसकी किल्लत होगी, जिससे लोग ही परेशान होंगे। आपको ऑफिस जाना हो या फिर कहीं शहर से बाहर अथवा माल की ढुलाई करानी हो, इसमें लोगों को दिक्कत हो सकती है।

90 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

1 अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने का यह सिलसिला शुरू हुआ था। उसके बाद से रोजाना इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। केवल 13 अगस्त को इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज देश की आर्थिक नगरी मुंबई में पहली बार पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को पेट्रोल में 11 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपये 72 पैसे और डीजल 74 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 90 रुपये 8 पैसे और डीजल 78 रुपये 58 पैसे प्रति लीटर की दर से बिकेगा। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल 84 रुपये 54 पैसे और डीजल 75 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 85 रुपये 99 पैसे और डीजल 78 रुपये 26 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed