फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government said the Voda Idea deal would happen only if the promoters infused enough capital

Voda Idea deal: सरकार का फैसला, कहा- वोडा आइडिया में पूंजी डालें प्रवर्तक तभी सौदा

Thu, 05 Jan 2023 05:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 05:52 AM IST
सार

प्रवर्तक 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये डालना चाहते हैं, जबकि जरूरत 40 से 50 हजार करोड़ रुपये की है। 
 

विज्ञापन
government said the Voda Idea deal would happen only if the promoters infused enough capital
vodafone idea - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार ने कहा कि वोडा आइडिया को लेकर सौदा तभी होगा, जब प्रवर्तक उसमें पर्याप्त पूंजी डालें। इसलिए कंपनी पर बकाया एजीआर का जो 16,000 करोड़ का ब्याज बन रहा है, उसे शेयर में बदलने को लेकर सरकार का रुख ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। प्रवर्तक 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये डालना चाहते हैं, जबकि जरूरत 40 से 50 हजार करोड़ रुपये की है। 
विज्ञापन


चीन, ईयू से आयातित विटामिन पर जांच
सरकार ने चीन, यूरोपीय संघ (ईयू) और स्विट्जरलैंड से कुछ तरह के विटामिन के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। इन विटामिन का इस्तेमाल जानवरों के लिए किया जाता है। व्यापार उपचार महानिदेशालय ने कहा कि (डीजीटीआर) शिकायतें मिलने के बाद यह जांच शुरू की गई है। इससे घरेलू उद्योग को बचाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


धान की खरीद 10% बढ़कर 542 लाख टन
केंद्रीय पूल के लिए सरकार की धान खरीद चालू खरीफ विपणन सत्र 2022-23 में अब तक 9.58 फीसदी बढ़कर 541.90 लाख टन पहुंच गई है। केंद्रीय पूल में योगदान करने वाले प्रमुख राज्यों में पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य चालू खरीफ विपणन सत्र में 775.72 लाख टन धान की खरीदारी का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएआरसीएल ने लगाई सर्वाधिक बोली
नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) ने कर्ज में डूबी श्रेई समूह की दो कंपनियों  नीलामी में सबसे ऊंची 5,555 करोड़ की बोली लगाई है। इन कंपनियों में श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस और श्रेई इक्विपमेंट शामिल हैं। समूह की दोनों कंपनियों के लिए मंगलवार नीलामी शुरू हुई थी। 


कैट की नई ई-कॉमर्स नीति जल्द लाने की मांग
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और अन्य संगठनों ने बुधवार को ‘दिल्ली घोषणा’ चार्टर जारी किया। इसमें नई ई-कॉमर्स नीति तत्काल लाने की मांग की गई। कैट महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ई-कॉमर्स क्षेत्र बेलगाम हो गया है। इसके लिए नियामक का गठन होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed