{"_id":"68e9d6aec8e49dba6c0e8a1e","slug":"government-releases-special-coin-stamps-to-mark-100-years-on-rss-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: संघ के 100 साल पूरे होने पर सरकार ने जारी किया विशेष सिक्का, कहा- यह आरएसएस की सेवा, एकता का सम्मान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RSS: संघ के 100 साल पूरे होने पर सरकार ने जारी किया विशेष सिक्का, कहा- यह आरएसएस की सेवा, एकता का सम्मान
Sat, 11 Oct 2025 09:31 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:31 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 1 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को त्याग, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत मिसाल बताया।
विज्ञापन
संघ के 100 साल पूरे होने पर जारी हुआ विशेष सिक्का
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्र सरकार ने संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ के सम्मान में एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष सिक्का और डाक टिकट संघ की सेवा, एकता और समर्पण के सम्मान में जारी किया गया है।
ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाया जा सकता है विशेष सिक्का
विशेष सिक्का 100 रुपये का है, जिसके एक तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह और दूसरी तरफ भारतमाता को नमन करते स्वयंसेवक दिखाई दे रहे हैं। इस सिक्के को कोलकाता मिंट के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाया जा सकता है। वहीं डाक टिकट को देशभर में डाक टिकट संग्रह ब्यूरो से लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, ध्वज का रंग और प्रकार तय
पीएम मोदी ने संघ को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 1 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को त्याग, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत मिसाल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चल रहा है। संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना। इस रास्ते पर सतत चलने के लिए नित्य और नियमित चलने वाली शाखा के रूप में कार्य पद्धति को चुना।

To commemorate 100 years of the foundation of the Rashtriya Swayamsevak Sangh, the Government of India has released special commemorative coins and stamps, honouring a century of service, unity and dedication.
विज्ञापन विज्ञापन
The special commemorative coins can be ordered online via Kolkata… pic.twitter.com/dhVRJ7SKic — Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) October 10, 2025