फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government reduced windfall profit tax on crude oil produced in the country from Rs 3500 per tonne to nil

Crude Oil: क्रूड के घरेलू उत्पादन पर अप्रत्याशित लाभ कर खत्म, डीजल के निर्यात पर टैक्स में 50 फीसदी की कटौती

Wed, 05 Apr 2023 05:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 05:54 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड में नरमी को देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है। हालांकि, ओपेक प्लस देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती की अचानक घोषणा से इस माह क्रूड के दाम चढ़े हैं। 

विज्ञापन
government reduced windfall profit tax on crude oil produced in the country from Rs 3500 per tonne to nil
crude oil - फोटो : social media

विस्तार

सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को 3,500 रुपये प्रति टन से घटाकर शून्य कर दिया है। तीन अप्रैल को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, डीजल निर्यात पर शुल्क आधा कर 50 पैसे प्रति लीटर किया गया है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर भी अब कोई कर नहीं लगेगा। कर की नई दरें 4 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड में नरमी को देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है। हालांकि, ओपेक प्लस देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती की अचानक घोषणा से इस माह क्रूड के दाम चढ़े हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सब्यसाची मजूमदार ने कहा, 21 मार्च, 2023 को विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की समीक्षा के बाद क्रूड के दाम घटे हैं। इसे देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है। 
विज्ञापन


फिर बढ़ सकता है शुल्क
मजूमदार ने कहा, ओपेक प्लस देशों के प्रतिदिन 11.6 लाख बैरल अतिरिक्त उत्पादन कटौती की घोषणा के बाद से क्रूड में तेजी आई है। आगे भी कीमतें बढ़ती हैं तो शुल्क की दरें फिर बढ़ सकती है। पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर कर दरों की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है। एसएईडी से सरकार को एक जुलाई, 2022 से मार्च, 2023 तक 40,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले जुलाई में लगा था अप्रत्याशित लाभ कर
भारत ने सबसे पहले अप्रत्याशित लाभ कर एक जुलाई, 2022 को लगाया गया था। इसके साथ भारत उन देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने ऊर्जा कंपनियों को हो रहे बेतहाशा लाभ पर कर लगाया है। उस समय पेट्रोल और विमान ईंधन पर 6 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया गया था। डीजल पर 13 रुपये लीटर का शुल्क लगाया गया था। साथ ही, घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन अप्रत्याशित लाभ कर भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed