{"_id":"66800eecbebd680129038787","slug":"government-panel-recommends-challa-sreenivasulu-setty-as-next-sbi-chairman-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"FSIB: एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश, 28 अगस्त को रिटायर होंगे दिनेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FSIB: एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश, 28 अगस्त को रिटायर होंगे दिनेश
Sat, 29 Jun 2024 07:48 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
- फोटो : x.com/TheOfficialSBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र के तहत एक स्वायत्त निकाय वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशकों में से एक चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम को बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित करने की सिफारिश की है। एफएसआईबी ने शनिवार को पद के लिए तीन उम्मीदवारों के साथ बैठक के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश की।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों के लिए काम करने वाली एफएसआईबी ने एक बयान में कहा, इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो ने एसबीआई में चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
एफएसआईबी ने एसबीआई चेयरमैन के पद के लिए 29 जून को तीन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष के होने पर सेवानिवृत्त होंगे। दावेदारों में सेट्टी एसबीआई में लगभग 36 वर्षों की सेवा के साथ सबसे वरिष्ठ हैं। एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए जिन अन्य दो एमडी का साक्षात्कार लिया गया, उनमें अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंसे शामिल हैं।
विज्ञापन
रवि अग्रवाल सीबीडीटी के नए चेयरमैन नियुक्त
सरकार ने 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी रवि अग्रवाल को सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य आर्थिक चुनौतियों के बीच कर प्रशासन दक्षता को बढ़ाना और अनुपालन को बढ़ावा देना है।