फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government orders biggest review of GST since its launch

जल्द बदल सकता है GST रेट और स्लैब, केंद्र सरकार ने शुरू की सबसे बड़ी समीक्षा

Fri, 11 Oct 2019 11:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Oct 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
government orders biggest review of GST since its launch

वस्तु एवं सेवा कर ( GST ) को लॉन्च हुए दो साल हो गए हैं। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसकी सबसे बड़ी समीक्षा शुरू कर दी है। समीक्षा के तहत सरकार फिर से जीएसटी की स्लैब और दरें तय तक सकती है। जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने के लिए और लीकेज को रोकने के लिए सरकार ने इसकी समीक्षा शुरू की है। 

विज्ञापन

12 अधिकारियों की कमिटी को सौंपा गया कार्य

जीएसटी की समीक्षा का काम केंद्र और राज्य सरकारों के 12 अधिकारियों की एक कमिटी को सौंपा गया है। बता दें कि शुक्रवार को राज्य के सचिवों पर जीएसटी को लेकर बातचीत प्रस्तावित है। मीटिंग के दौरान राज्यों से जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने के लिए कहा जा सकता है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज, नहीं किया निवेश तो होगा भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बना सकती है नए नियम

समीक्षा के लिए जिस पैनल का गठन किया गया है, उसका काम जीएसटी में धोखाधड़ी को रोकने का भी होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सरकार ऐसे नियम बना सकती है जिससे लोग खुद ही जीएसटी के दायरे में जुड़ना चाहें। इसके अतिरिक्त जीएसटी रिव्यू कमिटी सरकार को कुछ उत्पादों को जीएसटी स्लैब में लाने पर विचार करने को कह सकती है।

जीएसटी कलेक्शन में आई कमी

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहले छमाही में जीएसटी कलेक्शन की ग्रोथ पांच फीसदी कम हुई है। इसका लक्ष्य 13 फीसदी से ज्यादा का था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कमी ऑटो सेक्टर में छाई मंदी, बाढ़ और स्लोडाउन के चलते आई है। सालाना 14 फीसदी से कम इजाफे की स्थिति में केंद्र सरकार ने राज्यों को भरपाई की बात कही है। मामले में विपक्षी सरकारों ने कहा है कि जीएसटी व्यवस्था में कमी की वजह से कलेक्शन में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed