फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government mulling to charge premium on petrol diesel prices over BSVI switchover

सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल पर लग सकता है ये नया चार्ज, बढ़ेंगे दाम

Mon, 23 Dec 2019 12:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Dec 2019 12:04 PM IST
सार

  • अप्रैल 2020 से देशभर में लागू होने हैं नए उत्सर्जन मानक 
  • आगामी महीनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
  • घरेलू स्तर पर उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं ईंधन की कीमतें 

विज्ञापन
Government mulling to charge premium on petrol diesel prices over BSVI switchover

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। आगामी महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर प्रीमियम चार्ज वसूल सकती है। अप्रैल 2020 से देशभर में नए उत्सर्जन मानक लागू होने हैं। देश में कई जगहों पर अब BS6 फ्यूल भी मिलने लगा है। रिफाइनरियों को बीएस 6 फ्यूल में अपग्रेड करने में तेल कंपनियों को काफी निवेश करना होगा। इस निवेश की भरपाई के लिए प्रीमियम चार्ज लाने पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन

इतना बढ़ेगा दाम

अगर इसको मंजूरी मिलती है, तो एक लीटर पेट्रोल के दाम में 80 पैसे का इजाफा हो सकता है। वहीं डीजल की बात करें, तो इसका दाम 1.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ सकता है। ग्राहकों से यह नई रकम पांच साल तक वसूली जा सकती है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद वैश्विक स्तर पर प्रभाव वहीं पड़ेगा, हालांकि घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी और निजी तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय को बीएस-6 अपग्रेडेशन में निवेश की पूर्ति के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाए जाने की अपील की है।

कंपनियां कर चुकी हैं काफी निवेश

बीएस-6 अपग्रेडेशन पर सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम करीब 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी हैं। वहीं निजी कंपनियां नायरा एनर्जी (पहले एस्सार ऑयल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी काफी निवेश किया है। 

सरकार पहले ही बढ़ा चुकी हैं कीमतें

गाहकों पर यह दोगुनी मार होगी, क्योंकि बजट-2019-20 में सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। सरकार ने ईंधन पर एक रुपये अतिरिक्त स्पेशल एक्साइज और रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के नाम पर एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

केंद्र सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह 2030 तक ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed