फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government may soon Bring Pli Scheme For Chemicals Sector also

भारत की तैयारी: आत्मनिर्भर बनेगा रसायन क्षेत्र, सरकार कर रही है PLI योजना लाने पर विचार

Sat, 06 Mar 2021 04:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 06 Mar 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Government may soon Bring Pli Scheme For Chemicals Sector also
आत्मनिर्भर बनेगा भारत का रसायन क्षेत्र - फोटो : pixabay

भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को काफी लोकप्रियता मिल रही है। सरकार रसायन क्षेत्र के लिए भी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार कर रही है। इससे घरेलू विनिर्माण और निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने इस संदर्भ में 'बजट घोषणाओं 2021-22 के क्रियान्वयन की रणनीति' पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार देश के रसायन एवं पेट्रो रसायन क्षेत्र के लिए नीतियां बनाने को बातचीत का रुख अपना रही है। वेबिनार का आयोजन फिक्की के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग ने किया था। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन अकेले सरकार द्वारा नहीं किया जा सकता। हमें उद्योग को भरोसे में लेना होगा, जिससे अप्रैल के पहले सप्ताह से क्रियान्वयन शुरू हो सके। इस स्कीम का मकसद मेक इन इंडिया का प्रचार-प्रसार करना है। 
विज्ञापन


फार्मा और आईटी हार्डवेयर के लिए मिली PLI को मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने 24 फरवरी को उत्पादन से जुड़ी इंसेंटिव योजना को फार्मास्यूटिकल्स उद्योग और आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए मंजूरी दे दी थी। इस संबंध में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि आने वाले समय में इस योजना के शानदार परिणाम दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने विदेशी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को लुभाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) को पिछले साल लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान 22 कंपनियों ने इस स्कीम के तहत भारत में मोबाइल प्रोडक्शन और पार्ट्स के उत्पादन करने के लिए आवेदन किया था। पीएलआई स्कीम को टेलीकॉम और नेटवर्क प्रोडक्ट्स के लिए पेश किया गया है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,195 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह मंजूरी अगले चार साल के निवेश को लेकर है। 


इस स्कीम के तहत टेलीकॉम और नेटवर्क प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों का चयन पहले की मोबाइल एंड पार्ट्स प्रोडक्शन की तरह ही होगा। इस योजना के तहत उन कंपनियों/उद्यमों को सहायता मुहैया कराई जाएगी, जो विशेष रूप से दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों का निर्माण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed