फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government has started government in preparations to sell this government company, process of fixing the price has accelerated

FSNL: अब सरकार ने शुरू की इस सरकारी कंपनी को बेचने की तैयारी, कीमत निर्धारण की प्रक्रिया हुई तेज

Fri, 12 Nov 2021 02:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Nov 2021 02:27 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने अब एक और सरकारी कंपनी को बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) में विनिवेश की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। सरकार ने कंपनी की कीमत का सही आकलन लगाने के लिए एसेट वैल्यूयर को नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन
government has started government in preparations to sell this government company, process of fixing the price has accelerated
FSNL Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने अब एक और सरकारी कंपनी को बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) में विनिवेश की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। सरकार ने कंपनी की कीमत का सही आकलन लगाने के लिए एसेट वैल्यूयर को नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। गुरुवार से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एफएसएनएल भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन आईएमएस प्रमाणित मिनी रत्न-2 श्रेणी की कंपनी है। 

विज्ञापन


एमएसटीसी की 100 फीसदी हिस्सेदारी 
इस कंपनी में ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी की 100 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदन की आखिरी तारीख छह दिसंबर निर्धारित की गई है। एसेट वैल्यूयर की नियुक्ति किए जाने के बाद टेक्निकल बिड खोली जाएगी। कहा गया है कि टेक्निकल बिड सात दिसंबर को खोली जाएगी। इसके बाद इसे बेचने के लिए न्यूनतम कीमत तय की जाएगी। कंपनी की कीमत का निर्धारण होने के बाद सरकार इसे बेचने के लिए एक न्यूनतम कीमत तय करेगी।
विज्ञापन


घाटे में चल रही कंपनियों को बेच रही सरकार
दरअसल, सरकार घाटे में चल रही कंपनियों को बेच रही है और इन कंपनियों में अपना हिस्सा बेचकर जो रकम जुटाई जा रही है, उसे देश में चलाई जा रही अन्य योजनाओं पर खर्च किए जाने की तैयारी है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस बात को दोहरा चुकी हैं कि घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों और कई बड़े प्लांट को सरकार बेच रही है, लेकिन यह कारोबार नहीं है बल्कि इनसे जुटाई गई रकम का उपयोग दूसरी योजनाओं पर खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया जारी
बता दें कि देश में बीपीसीएल, पवन हंस, बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प ऑफ इंडिया (एससीआई), नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और आरआईएनएल के निजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed