फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government enhance basic custom duty on mobile phone led tv

महंगा हुआ मोबाइल, टीवी-माइक्रोवेव खरीदना, सरकार ने बढ़ाई कस्टम ड्यूटी

Fri, 15 Dec 2017 12:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
government enhance basic custom duty on mobile phone led tv
mobile

अब से विदेश से इंपोर्ट किए गए मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और माइक्रोवेव खरीदना महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिल सके। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेलीविजन, मोबाइल फोन, प्रोजेक्टर तथा वाटर हीटर सहित कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, टेलीविजन सेट पर सीमा शुल्क को मौजूदा 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मॉनिटर तथा प्रोजेक्टर पर शुल्क को दोगुना बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुश बटन टेलीफोन या मोबाइल पर सीमा शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है, जबकि वाटर हीटर तथा हेयर ड्रेसर उपकरणों पर सीमा शुल्क को दोगुना बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है। कुछ अन्य उपकरणों जैसे इलेक्ट्रिक फिलामेंट तथा डिस्चार्ज लैंप पर भी सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने महंगे हो गए फोन और टीवी
केंद्र के इस कदम से अब मोबाइल फोन 15 फीसदी महंगे हो गए हैं। इसके साथ ही एलईडी टीवी और माइक्रोवेव के प्राइस में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी केवल उन उपकरणों पर हुई है, जिनको विदेश से इंपोर्ट किया जाता है। देश में बनने वाले मोबाइल फोन, टीवी और माइक्रोवेव के दाम नहीं बढ़ेंगे। इस बारे में सरकार ने गुरुवार रात को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। 

जीएसटी के बाद बढ़ा था प्राइस
जीएसटी के लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने पहली बार मोबाइल पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया था। सरकार ने मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के पुर्जों और कुछ इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों पर 10 फीसदी बेसिक कस्‍टम ड्यूटी (BCD) लगा दी थी जिसके बाद इन सामानों को विदशों से मंगाना महंगा हो जाएगा।

इन पर लागू होगी बेसिक कस्टम ड्यूटी

government enhance basic custom duty on mobile phone led tv

जिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी लागू होगी उनमें स्मार्टफोन, फोन का चार्जर, बैटरी, हेडफोन, माइक्रोफोन, की-पैड शामिल हैं। साथ ही यूएसबी केबल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं मोबाइल के कुछ अन्य पार्ट्स जैसे- प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर्स डिस्प्ले, टच पैनल, कवर ग्लास, वाइव्रेटर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

इन कंपनियों के मोबाइल हो जाएंगे महंगे
सरकार ने विदेश से मंगाए जाने वाले मोबाइल फोन, फोन के पार्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी लगा दी है जिसके बाद दूसरे देशों से भारत में मंगाए जाने वाले बेसिक मोबाइल फोन महंगे हो जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो सरकार ने जीएसटी लागू करके एप्पल, शाओमी, नोकिया, मोटोरोला, लेनोवो और घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनियों जैसे- इंटेक्स, लावा, माइक्रोमैक्स को बड़ी राहत दी है।

जीएसटी के बाद अब सैमसंग, एलजी, ओप्पो, वीवो, जियोनी, एचटीसी जैसी विदेशी कंपनियां भारत में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर मजबूर होंगी। यानी जब तक भारत में इन कंपनियों के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट शुरू नहीं हो जाते, तब तक इनके फोन महंगे बिकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed