फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government clamp down prices of 390 medicine used for treatment of cancer

कैंसर की 390 दवाओं की कीमतें 87 फीसदी हुई सस्तीं, मिलेगी ढाई गुना राहत

Sat, 09 Mar 2019 11:06 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 09 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
government clamp down prices of 390 medicine used for treatment of cancer
देश के 22 लाख से भी ज्यादा कैंसर मरीजों को एक बार फिर सरकार ने बड़ी राहत दी है। कैंसर के इलाज में महंगी दवाओं का बोझ अक्सर मरीजों की कमर तोड़ देता है। अब सरकार ने 390 कैंसर दवाओं को मूल्य नियंत्रण में लाकर सस्ता कर दिया है। इस फैसले से कैंसर की दवाएं अब 87 फीसदी कम कीमतों में उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। दावा किया जा रहा है कि 22 लाख से भी ज्यादा मरीजों को इस फैसले से सालाना करीब 800 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी। 27 फरवरी को भी सरकार ने कैंसर की 42 महंगी दवाओं को औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 (डीपीसीओ) के तहत लाकर सस्ता किया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण (एनपीपीए) ने 390 दवाओं की सूची भी जारी कर दी है। इनमें कई दवाएं ऐसी हैं जो अब करीब 85 फीसदी से भी कम कीमतों में उपलब्ध हो सकेंगी। बाजार में प्रोटिओज ब्रांड की दवा बोर्टेजोमिब के ढाई एमजी इंजेक्शन की कीमत अब तक 18,133 रुपये थी, जिसमें 8 मार्च से करीब 81 फीसदी की कमी आई है। अब ये इंजेक्शन 3415 रुपये में उपलब्ध होगा। मूल्य नियंत्रण के दायरे में आने के बाद इसकी 83.65 फीसदी कीमत में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीपीए के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस फैसले के बाद करीब 124 ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी दवाओं की कीमतों में 75 फीसदी तक की कमी आएगी। वहीं, 121 ब्रांड की दवाएं ऐसी हैं, जिनकी कीमतों में 25 से 50 फीसदी, 107 ब्रांड की दवा कीमतों में 25 फीसदी और 38 ब्रांड की दवाओं की कीमतों में 75 फीसदी से अधिक कटौती हो सकेगी।


अधिकारी ने बताया कि सभी दवा निर्माता कंपनियों और अस्पतालों को आदेश जारी हो चुके हैं। साथ ही कंपनियों को बाजार से माल वापस लेकर नई कीमतों वाली दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर सभी राज्यों के औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed