फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   google tata trust joins hands to promote internet saathi in rural india

गूगल, टाटा ट्रस्ट ने मिलाया हाथ, ‘इंटरनेट साथी’ से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को देंगे रोजगार

Tue, 05 Dec 2017 05:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
google tata trust joins hands to promote internet saathi in rural india
गूगल - फोटो : social media

महिलाओं के लिए रोजगारों का सृजन करने के उद्देश्य से दिग्गज आईटी कंपनी गूगल भारत में अपने इंटरनेट साथी कार्यक्रम विस्तार करेगी। गूगल यह कार्यक्रम टाटा ट्रस्ट की साझेदारी में चलाती है। गूगल ने मंगलवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


जुलाई 2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत में महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 30,000 इंटरनेट साथियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिन्होंने देश में 1.2 करोड़ महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाया है। 
विज्ञापन


गूगल की मार्केटिंग हेड (दक्षिण-पूर्व एशिया तथा भारत) सपना चड्ढा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल एक चुनौती है। पहले ग्रामीण भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 10 लोगों में से एक महिला होती थी। दो साल बाद बढ़कर यह 10 में तीन हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने शुरू किया अपना व्यापार
एक अध्ययन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने इंटरनेट साथी कार्यक्रम से प्रशिक्षण लिया है, वे यह महसूस करती हैं कि प्रशिक्षण के बाद उनकी सामाजिक व आर्थिक समझ में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि उनमें से कई महिलाओं ने अपना खुद का व्यापार शुरू किया और इससे हमें प्रेरणा मिली कि इंटरनेट साथियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक सतत ढांचे का निर्माण करें।


टाटा ट्रस्ट ने फाउंडेशन फॉर रूरल इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआरईएनडी) की स्थापना की है, जो कंपनियों व संस्थानों को ग्रामीण इलाकों में सूचना व सेवाओं के प्रसार में इंटरनेट साथी की मदद लेने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed