गूगल ने कैंपस प्लेसमेंट में एमबीए छात्र को दिया 40 लाख सैलरी का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने गुरुग्राम के एक एमबीए छात्र को कैंपस प्लेसमेंट में 40 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर दिया है। देश के टॉप प्रबंधन संस्थानों में से एक मैनेजमेंट डेवलपमेंट (एमडीआई) में विश्व की 106 नामी कंपनियों ने 345 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी का ऑफर दिया है।
औसतन 20 लाख की सैलरी
इस संस्थान के 345 छात्रों को औसतन 20 लाख की सैलरी का ऑफर किया गया है। पिछले साल औसतन सैलरी 19.17 लाख रुपये थी। ढाई दिन चले कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को ऑफर दिए गए हैं।
इन कंपनियों ने चुने सबसे ज्यादा छात्र
सबसे ज्यादा 16 छात्रों को डेलॉयट यूएसआई ने ऑफर दिया है। इसके बाद जेपी मॉर्गन चेज ने 15, केपीएमजी व ओयो रूम ने 12 और एयरटेल, अमेरिकन एक्सप्रेस व बेन कैपेबिलिटी सेंटर ने 11 छात्रों को प्लेसमेंट दिया है।
2018 में 330 छात्रों को मिला था प्लेसमेंट
एमडीआई में प्लेसमेंट के डीन कंवल कपिल ने बताया कि 2018 में 119 कंपनियों ने 330 छात्रों को अपने यहां नौकरी पर रखा था। इंवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियां जैसे कि एवेंडस, बीएनपी पारिबस, गोल्डमैन सैचस, जेपी मॉर्गन एंड चेज, नोमुरा आदि ने विभिन्न विभागों के लिए यह नियुक्तियां की हैं।
इस साल आई यह नई कंपनियां
कुल 36 कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया। इन कंपनियों में अमेजन, बीएनपी पारिबस, डॉ. रेड्डी लैब, एवरेस्ट ग्रुप, फ्लिपकार्ट, गूगल, जेएसडब्लू ग्रुप, कोटक महिंद्रा बैंक, लोढा समूह, मैरिको, पीएंडजी, रिविहो, शैल आदि प्रमुख थी।
कुल 237 छात्रों ने प्रबंधन में, 60 ने एचआर में और 45 ने अंतरराष्ट्रीय प्रंबंधन में परस्नातक का कोर्स पास किया है। सभी कोर्स में छात्रों को औसतन 20 लाख की सैलरी मिली है।