गूगल के भारतीय उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने दिया इस्तीफा, अप्रैल के आखिर में छोड़ देंगे कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्च इंजन कंपनी गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजन इस महीने के आखिर तक कंपनी छोड़ देंगे। उनके इस्तीफे की घोषणा गूगल के एशिया पैसेफिक अध्यक्ष स्कॉट बीएयूमाउंट ने मंगलवार को की। राजन की जगह गूगल के कंट्री निदेशक (बिक्री) विकास अग्निहोत्री लेंगे।
आठ साल से थे कार्यरत
राजन आनंदन पिछले आठ साल से गूगल से जुड़े थे। इससे पहले वो 2010 तक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में कार्यरत थे। दिसंबर 2018 में आनंदन को इंपैक्ट पर्सन ऑफ पर्सन पुरस्कार से नवाजा गया था। यह पुरस्कार उनको भारत में इंटरनेट की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए दिया गया था।
माइक्रोसॉफ्ट से पहले वो डेल इंडिया और मैकेंजी एंड कंपनी में भी कार्य कर चुके हैं। 2017 में आनंदन को इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।