फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Goldman Sachs Report Claims current account deficit of India will remain at one percent Business News in hindi

Business News: अमेरिकी कंपनी का दावा- एक फीसदी रह जाएगा भारत का चालू खाता घाटा, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें

Wed, 03 Jan 2024 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Jan 2024 05:36 AM IST
सार

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैश ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, चालू खाते का घाटा कम होने, मजबूत पूंजी प्रवाह, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार और कम विदेशी कर्ज के साथ देश का वैश्विक स्तर पर लेनदेन से संबंधित बही-खाता अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Goldman Sachs Report Claims current account deficit of India will remain at one percent Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

मजबूत पूंजी प्रवाह के साथ भारत का वैश्विक स्तर पर लेनदेन से जुड़ा बही-खाता उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत है। इसे देखते हुए चालू खाते का घाटा (कैड) 2023-24 में कम होकर जीडीपी के एक फीसदी पर आने का अनुमान है। इससे देश के लिए 39 अरब डॉलर के भुगतान अधिशेष की स्थिति होगी।

विज्ञापन

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैश ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, चालू खाते का घाटा कम होने, मजबूत पूंजी प्रवाह, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार और कम विदेशी कर्ज के साथ देश का वैश्विक स्तर पर लेनदेन से संबंधित बही-खाता अनुकूल रहेगा। साथ ही, फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दर में कटौती को देखते हुए बाहरी मोर्चे पर भारत की स्थिति बेहतर रहेगी। क्रूड की कीमतों में नरमी का भी भारत को लाभ मिलेगा। सेवा निर्यात भी उम्मीद से बेहतर रहेगी। इन चीजों को देखते हुए ब्रोकरेज कंपनी ने कैड के अनुमान को संशोधित कर एक फीसदी कर दिया है। पहले यह 1.3 फीसदी था। वहीं, 2024-25 के लिए इसके 1.3 फीसदी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

चीनी उत्पादन 7.7 फीसदी घटकर 112 लाख टन
दो प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र व कर्नाटक में उत्पादन कम रहने से चालू सत्र 2023-24 के पहले तीन माह में देश का चीनी उत्पादन 7.7 फीसदी घटकर 112 लाख टन रह गया। 2022-23 की अक्तूबर-दिसंबर अवधि में उत्पादन 121.35 लाख टन था। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के मुताबिक, महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 2023-24 सत्र के दिसंबर तक 38.20 लाख टन था, जो एक साल पहले 47.40 लाख टन रहा था। कर्नाटक में भी चीनी उत्पादन घटकर 24 लाख टन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा तेल : विंडफॉल टैक्स 1,000 रुपये बढ़ा
देश में उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर सरकार ने विंडफॉल टैक्स 1,000 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति टन कर दिया है। डीजल निर्यात व जेट ईंधन पर इसे घटाकर शून्य कर दिया गया है। पेट्रोल पर पहले से ही शून्य है। नई दरें मंगलवार से लागू हैं।


कोयला उत्पादन दिसंबर में 11% बढ़ा
कोयला उत्पादन दिसंबर में 10.75% बढ़कर 9.28 करोड़ टन रहा है। एक साल पहले समान अवधि में यह 8.38 करोड़ टन था। अप्रैल-दिसंबर में कुल उत्पादन बढ़कर 68.4 करोड़ टन रहा है। कोल इंडिया का उत्पादन 8.27% बढ़कर 7.18 करोड़ टन रहा है। 

विभिन्न हमलों से उबर चुका है अदाणी समूह
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कर्मियों को भेजे वीडियो संदेश में कहा, इंटरनेशनल शॉर्ट सेलर व हमारे हितों का विरोध करने वाले विभिन्न समूहों के हमलों से हम उबर चुके हैं। इस उथल-पुथल भरे दौर से अभूतपूर्व मजबूती के साथ हमने वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed