फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold worth Rs 400 crore was traded in Mumbai in the new year, upcoming Wedding season push the sale

Gold in New Year: नए साल के पहले दिन मुंबई में लोगों ने खूब खरीदा सोना, 400 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार

Thu, 02 Jan 2025 05:37 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नविता स्वरूप Updated Thu, 02 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

Gold in New Year: नए साल के पहले दिन सोने के भाव 1,854 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ने के बाद भी नए साल में मुंबई ने जमकर सोने की खरीदारी की है। नए साल के अवसर पर मुंबई में 400 करोड़ रुपये का सोने का कारोबार हुआ हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार नए साल का स्वागत सोने की खरीदारी से किया गया। 90 प्रतिशत खरीदारी शादी ब्याह के लिए हो रही है। पुराने गहनों को तोड़कर नए बनाने की मांग भी बढ़ी है।

विज्ञापन
Gold worth Rs 400 crore was traded in Mumbai in the new year, upcoming Wedding season push the sale
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI
loader

विस्तार

नए साल के पहले दिन सोने के भाव 1,854 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ने के बाद भी नए साल में मुंबईकरों ने जमकर सोने की खरीदारी की है। नए साल के अवसर पर मुंबई में 400 करोड़ रुपये का सोने का कारोबार हुआ हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार नए साल का स्वागत सोने की खरीदारी से किया गया है। नए साल के पहले दिन 400 करोड़ रुपये का व्यापार बाजार में देखने को मिला है। बुधवार को सोने का भाव 78,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। उपभोक्ताओं पर सोने के भाव बढ़ने को कोई विशेषर असर देखने को नहीं मिला इसके विपरित बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है। आनेवाले दिनों में सोने का भाव 1000 रुपये तक रोज बढ़ने का अनुमान एसोसिएशन लगा रहा है।

विज्ञापन


शादी ब्याह को लेकर खरीदारी बढ़ी
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन बताते हैं कि सोने के भाव बढ़ने की संभावना दिसंबर से ही लगाई जा रही थी। दिसंबर में सोने का भाव 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम थे, तीन प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद यह दाम 77,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए, जो एक जनवरी को बढ़कर 78,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। सोने के भाव बढ़ने से ज्वेलर्स को डर था कि बिक्री प्रभावित होगी, लेकिन इसके विपरीत खरीदारी बढ़ गई है। यह खरीदारी शादियों को लेकर की जा रही है। हमारेअनुमान के मुताबिक नए साल में मुंबई में लगभग 20 लाख शादियां होनी हैं।
विज्ञापन


सोने के बार और पुराने गहनों को तोड़कर नया बनवाले की मांग अधिक
जैन बताते हैं कि वे उपभोक्ता जो सोने में निवेश को लेकर खरीदारी कर रहे है उनमें सोने की बार मांग अधिक है। वर्तमान समय में 10 प्रतिशत बिक्री सोने के बार की है। शादियों के लिए लोग जडाऊ आभूषण की खरीदारी कर रहे हैं।  90 प्रतिशत खरीदारी शादी ब्याह के लिए हो रही है, जिसमें पुराने गहनों को तोड़कर नए बनाने की मांग बढ़ी है। हमारा अनुमान है कि केवल मुंबई में ही 20 लाख शादियां होनी है। इसलिए आनेवाले दिनों में बिक्री बढ़ने की संभावना है। उनका कहना है प्रतिदिन सोने की कीमतों 1000 रुपये 2000 रुपये बढ़ने की आशंका है, जिसकी वजह से सोने के दाम जनवरी में ही एक लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद
कोठारी ब्रदर्स के महावीर कोठारी बताते हैं कि सोने की कीमते घरेलू बाजार में बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों 1,000 रुपये तक की मजबूती देखी गई है। आनेवाले दिनों में शादी ब्याह की वजह से सोने सहित चांदी की बिक्री 25 से प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद है। बड़े बाजारों से ही नहीं छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी सोने की बिक्री देखने को मिलेगी। शादी ब्याह के अलावा इसकी दूसरी वजह सोने में निवेश भी है। 


सोने में तेजी की मुख्य वजह
सोने में तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट है। यदि निवेशक डॉलर के अलावा किसी अन्य करेंसी में सोने को होल्ड करते हैं तो डॉलर में कमजोरी से इसकी कीमत बढ़ा देती है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में नरमी निवेशकों के लिए सोने में एक अवसर लागत को घटा देती है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक समस्याएं और महंगाई को लेकर बढ़ रही चिंता तथा अमेरिका में रिकॉर्ड फिस्कल डेफिसिट को देखते हुए सोने को लेकर जानकार अभी भी बुलिश हैं। वहीं केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी और निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ की मांग ने भी सोने के भाव को बढ़ाने में मदद कर रहा है। गुरुवार को खबर लिखने तक आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार में सोने का भाव 76,769 रुपये प्रति दस ग्राम रहा और चांदी का भाव  86,907 रुपये प्रति किलो।

बिना जीएसटी की दरें
दिनांक                           सोना       चांदी
01 जनवरी 2025                 76583          86055
31 दिसंबर 2024                 76162          86017
30 दिसंबर 2024                 76194          87175
27 दिसंबर 2024                 76436          87831

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed