{"_id":"5e0c85a18ebc3e87f34d871d","slug":"gold-siver-prices-down-by-590-rupees-on-year-2020-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन सोना 131 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 590 रुपये टूटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नए साल के पहले दिन सोना 131 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 590 रुपये टूटी
Wed, 01 Jan 2020 05:12 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 01 Jan 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
gold
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये में मजबूती के बीच वर्ष 2020 के पहले दिन बुधवार को सोना 131 रुपये सस्ता होकर 39,818 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एक दिन पहले सोना 39,949 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 590 रुपये सस्ती होकर 47,655 रुपये प्रति किलो रह गई। आपको बता दें कि साल 2019 के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। 31 दिसंबर 2019 को 10 ग्राम सोने का भाव 256 रुपये और एक किलोग्राम चांदी के दाम 494 रुपये तक बढ़ गए थे।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीजज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट का हाजिर सोना 131 रुपये सस्ता हुआ।’ इससे पहले डॉलर की तुलना में रुपये की मजबूत शुरुआत से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में नए साल की छुट्टियों की चलते कारोबार बंद होने से सोने में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
विज्ञापन