फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices rises two days before dhanteras as demand surge

धनतेरस से तीन दिन पहले सोना 50 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी

Tue, 22 Oct 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 22 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises two days before dhanteras as demand surge
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस से तीन दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। जैसे-जैसे त्योहार पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे सोने-चांदी की मांग में इजाफा हो रहा है। इससे इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

यह रहा सोने-चांदी का भाव

मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये महंगा होकर 38,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी भी 160 रुपये महंगी होकर 46,690 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि मांग में तेजी से 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आई। धनतेरस को देखते हुए सोने को आभूषण की मांग में तेजी आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पिछले सत्र के कारोबार में सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।इसी तरह चांदी 160 रुपये बढ़कर 46,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी दिवस पर चांदी 46,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,488 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed